रसोइयों ने जिला एमडीएम प्रभारी को घेरा, उग्र प्रदर्शन

बिहार राज्य रसोइया संघ के तत्वाधान में हड़ताली रसोइयों ने गुरुवार ने जिला एमडीएम प्रभारी का घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jan 2019 11:13 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 11:13 PM (IST)
रसोइयों ने जिला एमडीएम प्रभारी को घेरा, उग्र प्रदर्शन
रसोइयों ने जिला एमडीएम प्रभारी को घेरा, उग्र प्रदर्शन

मोतिहारी। बिहार राज्य रसोइया संघ के तत्वाधान में हड़ताली रसोइयों ने गुरुवार ने जिला एमडीएम प्रभारी का घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के नेता दिनेश प्रसाद कुशवाहा, बेबी देवी, छविलाल महतो, कुमांति देवी, शंभु शरण, शांति देवी, विगन राम, सहाना खातुन, रामधनी मिश्र, रामाकांति देवी, सलेकुन नेशा कर रही थी। संघ के नेताओं ने बताया कि जिले में रसोइया संघ के हड़ताल से 90 प्रतिशत मध्यान्ह भोजन बाधित है बावजूद इसके प्रशासन के जरिए फर्जी रिपोर्ट दिया जा रहा है। जिसको लेकर आंदोलन और तेज कर दिया गया है। रसोइयों की टोली बनाकर एमडीएम संचालन का बहिष्कार किया जा रहा है। कहा कि हम वाम एवं लोकतांत्रिक पार्टियों, शिक्षक-कर्मचारी संगठनों से सहयोग की अपील कर रहे हैं। फिर भी सरकार रसोइयों की मांग नहीं मान रही है। बताया कि इसके विरोध में 23-24 जनवरी को विधानसभा के समक्ष महापड़ाव किया जाएगा। मौके पर गोप गुट के महासचिव भूपेन्द्र कुमार लाल, महापति देवी, राहुल ¨सह, उषा देवी, मंटू कुमार, अनिता देवी, शंभु राउत, फरिदा, सोनालाल साह, शंकर साह, सविता देवी, दीनानाथ प्रसाद, गजेन्द्र सहनी, रंभा देवी, रामनरेश राय, हारिल देवी, महेश साह, शिवकली देवी, रीना देवी, सुभावती देवी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी