मुखिया ने ग्रामीणों के बीच किया मास्क वितरित

मोतिहारी। कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए मास्क का काफी महत्व है। इसका वितरण प्रखंड

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 11:11 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 11:11 PM (IST)
मुखिया ने ग्रामीणों के बीच किया मास्क वितरित
मुखिया ने ग्रामीणों के बीच किया मास्क वितरित

मोतिहारी। कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए मास्क का काफी महत्व है। इसका वितरण प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में किया जा रहा है। प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह उत्तरी छपरा बहास पंचायत के मुखिया अंगद चौरसिया ने शनिवार को ग्रामीणों के बीच मास्क का वितरण किया। उन्होंने कहा कि पंचायत में अधिकांश लोगों को मास्क दे दिया गया और कुछ बचे हुए लोगों के बीच वितरण किया जा रहा है। लोगों को सलाह दिया जा रहा है कि वे घर के अगल-बगल सफाई रखे व साबुन से हाथ बार-बार धोएं। उन्होंने कहा कि कोरोना से कैसे खुद को बचाएं इसको लेकर लोगों को आवश्यक जानकारी दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी