खुद लें शपथ, नहीं बनेंगे भीड़ का हिस्सा, लोगों को भी करेंगे जागरूक

अत्यधिक ठंडा गर्मी या बरसात जब शुरू होता है। ऐसे में हमलोग खुद से बचाव का रास्ता निकालने लगते है। इस महामारी के दौर से हमें उबारने के लिए सरकार भी बेहतर प्रयास कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 11:47 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 11:47 PM (IST)
खुद लें शपथ, नहीं बनेंगे भीड़ का हिस्सा, लोगों को भी करेंगे जागरूक
खुद लें शपथ, नहीं बनेंगे भीड़ का हिस्सा, लोगों को भी करेंगे जागरूक

रक्सौल । अत्यधिक ठंडा, गर्मी या बरसात जब शुरू होता है। ऐसे में हमलोग खुद से बचाव का रास्ता निकालने लगते है। इस महामारी के दौर से हमें उबारने के लिए सरकार भी बेहतर प्रयास कर रही है। स्वास्थ्यकर्मी सहित अन्य विभागों के कर्मी सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए हमारे लिए कार्य कर रहे है। ऐसे में भीड़ से बचने के लिए हमें खुद से शपथ लेना चाहिए कि भीड़ का हिस्सा नहीं बनें। इसके साथ ही लोगों को भी जागरूक करें। जिसे कि महामारी को फैलने से बचाया जा सकें। इसपर दैनिक जागरण ने लोगों से बातचीत किया। इस दौरान लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। मां दुर्गा विद्या मंदिर कटकेनवा चौक स्थित विद्यालय के निदेशक अवध बिहारी पटेल ने कहा कि देश जब विकट परिस्थितियों से गुजर रहा हो तब नागरिक होने के नाते हमारा भी दायित्व बढ़ जाता है। ऐसे में हमसभी लोगों को सरकार के निर्देशों का पालन करना चाहिए। हमें अपने आप को सुरक्षित रहकर अपने पड़ोसियों को सुरक्षित रहने के लिए जागरूक करना चाहिए। नगर परिषद के वार्ड पार्षद प्रेमचंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमलोगों को अपने जीवनशैली में परिवर्तन लाना होगा। भीड़भाड़ वाले जगहों पर सामान खरीदारी के लिए जाना है तो समय से पूर्व पहुंच अपना काम कर वापस घर लौट जाए। बेवजह बाजार में नहीं घुमें। बाहर निकलते समय हमेशा मास्क, शारीरिक दूरी का ख्याल रखें। किसी तरह की परेशानी हो तो चिकित्सक से सलाह लें। घबराए नहीं धैर्य के साथ काम करें। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरविद कुमार सिंह ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में हमें एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए। छोटी-छोटी जरुरत की चीजों की खरीदारी चौक-चौराहों से कर लें। बेवजह घर से बाहर नहीं निकलें। बार-बार बाजार नहीं जाना पड़े इससे बचने के लिए निकलते समय एक सूची बना लें। पूर्व पंचायत समिति सदस्य सरोज यादव ने कहा कि भीड़ से बचें। इसके लिए गांव के लोग चौक-चौराहों पर लगने वाले बाजारों से अपने जरूरत की सामानों की खरीदारी कर सकते है। पौष्टिक आहार लें। आवश्यकतानुसार घर से बाहर निकलें तब मास्क जरूर पहनें। हमेशा इस बात का ख्याल रखें कि खुद की सुरक्षा में परिवार व समाज की सुरक्षा है।

chat bot
आपका साथी