घर-समाज को आगे बढ़ाने में पुरुष व महिलाएं दोनों का सहयोग जरूरी

सामाजिक संस्था महिला सेवा सशक्तीकरण मंच ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर मोतिहारी नगर के राजेंद्र नगर भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह का उद्घाटन केसरिया की विधायक शालिनी मिश्र ने द्वीप प्रज्वलित कर किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 12:39 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 12:39 AM (IST)
घर-समाज को आगे बढ़ाने में पुरुष व महिलाएं दोनों का सहयोग जरूरी
घर-समाज को आगे बढ़ाने में पुरुष व महिलाएं दोनों का सहयोग जरूरी

मोतिहारी । सामाजिक संस्था महिला सेवा सशक्तीकरण मंच ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर मोतिहारी नगर के राजेंद्र नगर भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह का उद्घाटन केसरिया की विधायक शालिनी मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर किया। कहा कि समाज के लिए जो लोग संवेदनशील होते हैं वही सच्चे इंसान होते हैं। इस संस्था के संस्थापक बबीता श्रीवास्तव ने समाजसेवा को अपने जीवन के रूटीन में शामिल कर बहुत लोगों की भलाई की है। कोरोना काल में उन्होंने खतरा मोल लेकर लोगों के अंदर सैनिटाइजर व मास्क वितरण किया और उन्हें सुरक्षित रहने की सीख दी। कहा कि नारी सशक्तिकरण आज तेजी से हो रहा है। यह बहुत अच्छी बात है, लेकिन पुरुष और नारी गाड़ी के दो पहिए होते हैं। किसी भी घर समाज को आगे बढ़ने में जब तक गाड़ी का दोनों पहिया सशक्त नहीं होगा तब तक आगे की मंजिल तय नहीं होगी। इसलिए हमें इन बातों की ओर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। उक्त अवसर पर विधायक शालिनी मिश्र, नरकटियागंज विधायक रश्मि वर्मा को शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में सम्मानित होने वालों मे मुख्य रूप से डॉ. अतुल कुमार, अशोक वर्मा, मुन्ना गिरि, केशव कृष्णा तथा अन्य कई विशिष्ट लोग थे। महिलाओं में सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से विधायक शालिनी मिश्रा, मुख्य नगर पार्षद अंजू देवी, ब्रह्मा कुमारी, मोतिहारी सेवा केंद्र प्रभारी बीके पूनम बहन, डॉ. अंजू वर्मा, के अलावा अन्य कई लोग थे। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र की प्रभारी बीके पूनम बहन ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा पूरे विश्व में नारी सशक्तिकरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने नारी के तीन स्वरूप दुर्गा ,लक्ष्मी और सरस्वती पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के बीच-बीच में गायक मनजीत कुमार ने गीत प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया। मौके पर एमएस कालेज के प्राचार्य डॉ. प्रो. अरुण कुमार, निस्वार्थ फाउंडेशन के केशव कृष्णा, वरीय महिला समाजसेवी सह इनरव्हील क्लब की सदस्या चंदा वर्मा, जदयू नेता मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन वरीय रंगकर्मी व एलआईसी के विकास अधिकारी अनिल वर्मा एवं रंगकर्मी अभय अनंत ने किया।

chat bot
आपका साथी