ताइक्वांडो आत्मरक्षा के लिए उपयुक्त : कमिश्नर

मोतिहारी । तिरहुत प्रमंडल के कमीश्नर नर्मदेश्वर लाल ने कहा कि ताइक्वांडो आत्मरक्षा के लिए उपयुक्त खे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Dec 2018 01:04 AM (IST) Updated:Tue, 18 Dec 2018 01:04 AM (IST)
ताइक्वांडो आत्मरक्षा के लिए उपयुक्त : कमिश्नर
ताइक्वांडो आत्मरक्षा के लिए उपयुक्त : कमिश्नर

मोतिहारी । तिरहुत प्रमंडल के कमीश्नर नर्मदेश्वर लाल ने कहा कि ताइक्वांडो आत्मरक्षा के लिए उपयुक्त खेल है। ताइक्वांडो खेल में तमाम संभावनाएं हैं। वे खेल के माध्यम से राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। श्री लाल रविवार की शाम बेलबनवा स्घि्थत जिला खेल कार्यालय सह प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित जिला ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र का 10वीं वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद संबोधित कर रहे थे। बता दें कि 10 वर्ष पूर्व श्री लाल जब मोतिहारी के डीएम थे उसी दौरान उन्होंने इस प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया था। वार्षिक उत्सव में तकरीबन दो सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान खिलाड़ियों ने खेल का प्रदर्शन भी किया। इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक जाहिद हुसैन ने अपने प्रशिक्षण केंद्र की उपलब्धियों के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि इस सेंटर के खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय 240 पदक, राष्ट्रीय स्तर के 12 पदक और ओपन अंतरराष्ट्रीय 5 पदक जीत चुके हैं। कार्यक्रम के दौरान कमिश्नर श्री लाल ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अनंत कश्यप, सैयद अब्दुल जिलानी, पुष्पम कुमार, दिशा कुमारी, ऋषि कुमार, सोनल गुप्ता, मुकेश प्रिया, पूजा सर्राफ, किशन कुमार, शशि निरंजन, सौजन्या वर्मा, सुधीर कुमार, त्रिलोकी दास को सम्मानित किया। मौके पर वरीय उप समाहर्ता महमूद आलम, द्वारिका रविदास, सिकंदर यादव, खेल पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार ताइक्वांडो संघ के संयोजक शिवाजी, अरसद हाशमी, सौरभ तिवारी, सद्दाम हुसैन आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी