नरहां में सांसद के पिता वैद्यनाथ सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण

मोतिहारी। तेतरिया प्रखंड क्षेत्र के नरहा गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 01:06 AM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 05:13 AM (IST)
नरहां में सांसद के पिता वैद्यनाथ सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण
नरहां में सांसद के पिता वैद्यनाथ सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण

मोतिहारी। तेतरिया प्रखंड क्षेत्र के नरहा गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह के पिता स्व. वैद्यनाथ सिह की भव्य प्रतिमा का बुधवार को उनके पैतृक गांव नरहा डीएवी स्कूल के पास अनावरण किया गया। इसके साथ ही गांव में बकरीपालन, मुर्गीपालन, मछलीपालन के लिए लगाए गये ट्रेनिग कैम्प में जीविका समूह की 25 महिलाओं को किट भी वितरित किए गए। इस मौके पर स्व. बैद्यनाथ सिंह के पुत्र सांसद राधामोहन सिंह, राज्य के कला संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार, विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, श्यामबाबू यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। इस मौके पर राज्य के मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह अपने पिता के सपना को साकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैद्यनाथ बाबू परख समाजसेवी और मिलनसार, स्वभाव के थे। गरीबों की मदद में वे आगे रहते थे। पड़ोसी गांव के पूर्व विधायक रामसूरत सिंह से उनका विशेष लगाव था। उनकी इच्छा थी कि उनका बेटा भी नेता बने। हालांकि 1988 में वे चल बसे। उसके बाद उनके ज्येष्ठ पुत्र राधामोहन सिंह राजनीतिक शिखर पर चढते गये। समाजसेवा व सादगी की बदौलत आठ बार एमपी बनकर जिले में एक इतिहास कायम किया। इतना ही नहीं देश के कृषि मंत्री के पद को भी सुशोभित किया। देश की बड़ी पार्टी भाजपा के कई उच्च पदों की सफलतापूर्वक जिम्मेवारी भी संभाल रहे हैं। प्रतिमा लोकार्पण के दौरान पूर्व विधायक कृषणननदन पासवान, पूर्व विधान पार्षद रामजी शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता, रामशरण यादव, हरिविलास सिंह, सोनू सिंह, रामपुकार सिंह, विजय सिंह, कन्हाई गुप्ता, डीएवी के प्राचार्य आरएन पाठक, थानाध्यक्ष ललन कुमार, बीडीओ-सीओ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी