बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाएं : आयुक्त

मोतिहारी। तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त पंकज कुमार ने जिला पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन के साथ वीि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 01:16 AM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 01:16 AM (IST)
बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाएं : आयुक्त
बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाएं : आयुक्त

मोतिहारी। तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त पंकज कुमार ने जिला पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से बैठक कर कोविड-19, जेई, एईएस के लिए की गई तैयारी के संबंध में जानकारी ली। आयुक्त ने जिला पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन को इस बाबत प्रभावकारी एक्शन प्लान बनाने का निर्देश दिया। कहा कि सदर अस्पताल में सारी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रहनी चाहिए। सभी डॉक्टर, पारा मेडिकल स्टाफ एवं स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल में ससमय से रहें। हॉस्पिटल में सारी दवाएं मौजूद रहे इस बात पर विशेष ध्यान रहनर चाहिए। अभी से पीकू वार्ड को तैयार कर ले व जेई का टीका आवश्यक रूप से कराएं। सिविल सर्जन हॉस्पिटल में आवश्यक मैनेजमेंट कर ले। जिलाधिकारी इसकी मॉनिटरिग करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिग में जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने जेई एवं एईएस की तैयारी के संबंध में प्रमंडलीय आयुक्त को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। मौके पर जिलास्तरीय अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इनसेट

सदर अस्पताल में एक्स-रे व जांच की कराएं समुचित व्यवस्था जासं, मोतिहारी : जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने सिविल सर्जन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर सिविल सर्जन को सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं डॉक्टरों का फिजिकल मीटिग करने का निर्देश दिया है। कहा है कि जेई, एईएस की बाबत आवश्यक तैयारी से संबंधित समीक्षा कर लें। रूटीन इम्यूनाइजेशन तेजी से कराएं। सदर अस्पताल में सारी इलाज की सुविधा हो। सभी डॉक्टर पैथोलॉजी एवं अन्य आवश्यक उपकरण, एक्स रे मशीन आदि दुरुस्त रहना चाहिए। सभी स्पेशलिस्ट को अपने अपने कर्तव्यों और उत्तरदायित्व का बोध कराएं। सदर अस्पताल व पीएचसी में ओपीडी समय से हो और औचक निरीक्षण भी कराएं। एक प्रभावकारी कार्ययोजना बना लें और उसे स्वास्थ्य विभाग को भेजें। जीविका और आशा से जेई और एईएस के टीकाकरण के लिए सर्वे का कार्य कराएं। साथ ही क्षेत्रों में जागरूकता हेतु आवश्यक प्रचार-प्रसार कराएं। कोविड-19 का भी पालन आवश्यक रूप से कराएं। इसकी भी जांच कराते रहें। नए पदस्थापित डॉक्टरों को भी प्रशिक्षण दें। पूर्व में जिस प्रखंड से इस प्रकार के मामले आए थे। उस प्रखंड में विशेष चौकसी बरतें और टीकाकरण पर जोर दें। पीकू वार्ड अभी से तैयार कर लें और उसमें आवश्यक उपकरण एवं आवश्यक दवाएं, बेड तैयार करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को इस पर अमल करने का निर्देश दिया है साथ ही समीक्षा कर रिपोर्ट सौंपने को कहा।

chat bot
आपका साथी