तटबंध टूटने की संभावना की दें जानकारी, होगी कार्रवाई : डीएम

मोतिहारी। जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने संग्रामपुर प्रखंड के बरियरिया टोला राजपुर पंचायत

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 11:24 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 11:24 PM (IST)
तटबंध टूटने की संभावना की दें जानकारी, होगी कार्रवाई : डीएम
तटबंध टूटने की संभावना की दें जानकारी, होगी कार्रवाई : डीएम

मोतिहारी। जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने संग्रामपुर प्रखंड के बरियरिया टोला राजपुर पंचायत के मंगलापुर गांव अवस्थित जल संसाधन विभाग के डाकबंगला में संभावित बाढ़ की तैयारी की समीक्षा की। बैठक में अपर समाहर्ता शशिशेखर चौधरी, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन अनिल कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी अनुराग कौशल सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज, भूमि सुधार उप समाहर्ता अरेराज, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अरेराज, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल गंडक तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि यथा मुखिया व वार्ड सदस्य ने भाग लिया।डीएम ने कहा कि गंडक नदी के पानी बांध को टच कर गया है। इस स्थिति में हमें विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है अभी 380000 क्यूसेक पानी का बहाव है। इससे बढ़ने की संभावना है 24 घंटा में इससे डबल पानी आएगा। उन्होंने कार्यपालक अभियंता से तटबंध पर किए गए कार्यों की समीक्षा की। कहा कि गंडक नदी के तटबंध पर 4 जगहों पर कटाव रोधीकार्य किए गए हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कहा कि बांध पर कहीं भी टूटने की संभावना प्रतीत होती है तो तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी जाए। जनप्रतिनिधियों से जिलाधिकारी ने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे और समय से प्रशासन को सूचना देंगे, ताकि बाढ़ को रोकने में सहायता मिल सके।जिलाधिकारी ने अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि प्रभावित गांव में कम से कम 20 व्यक्तियों की सूची तैयार किया जाए, जिसमें पूर्व मुखिया, वार्ड सदस्य, वर्तमान मुखिया, प्रबुद्ध नागरिक जिनको पूर्व का अनुभव है। यह सूची 24 घंटे के अंदर तैयार किया जाए ताकि आपात स्थिति में इनकी सहायता ली जा सके। संग्रामपुर के सभी इलाकों में बाढ़ का पानी आने की संभावना है। उन्होंने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि बांध पर गश्ती बढ़ाई जाए। गश्ती दंडाधिकारी का नंबर सार्वजनिक करने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि लगभग 60 किलोमीटर बांध है। जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता को प्रत्येक एक किलोमीटर पर गश्ती दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया। अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि नाव का रजिस्ट्रेशन जल्द करें। अभी वर्तमान में 10 सरकारी और 36 निजी नाव का रजिस्ट्रेशन हुआ है। कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि पूरे बांध पर लाइट की व्यवस्था की जाए। बांध के आसपास जितने भी गांव हैं जनरेटर की व्यवस्था किया जाए ताकि लाइट की कमी नहीं हो। जनप्रतिनिधियों से समस्याओं के बारे बात की तथा निराकरण हेतु निर्देश दिया। डीएम ने बांध पर किए गए कटाव रोधी कार्यों का निरीक्षण किया व पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

chat bot
आपका साथी