पीपरा के भारथुईया में पत्नी की गला रेत की हत्या

मोतिहारी। पीपरा थाना क्षेत्र के भारथुईया गांव में गुरुवार की रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्‍‌नी की निर्म

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 11:26 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 11:26 PM (IST)
पीपरा के भारथुईया में पत्नी की गला रेत की हत्या
पीपरा के भारथुईया में पत्नी की गला रेत की हत्या

मोतिहारी। पीपरा थाना क्षेत्र के भारथुईया गांव में गुरुवार की रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्‍‌नी की निर्मम हत्या कर दी। मृत महिला की पहचान वकील पासवान की 55 वर्षीय पत्नी गिरिजा देवी के रूप में की गई। पुलिस ने हत्यारोपी वकील पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की तेज धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस ने महिला के शव को उसके घर के बाहर स्थित चापाकल के समीप से बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया। मृतका को तीन पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। इसमें दो पुत्र व दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। उसे दो बहु, तीन प्रपौत्र-प्रपौत्री भी हैं। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

बताया जाता है कि गिरिजा देवी का पति वकील पासवान ताड़ी छेवने का कार्य करता है। देर रात्रि में उसने पत्नी की हसुली ताड़ी छेवने वाले तेज धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी और घटना के बाद खून से सने अपने कपड़े व हसुली को छुपाकर खुद अपना कपड़ा बदल घर से गायब हो गया। सुबह जब पुलिस पहुंची तो नए कपड़े में पहुंच वकील पासवान ने रात्रि में घर पर नहीं होने तथा घटना से अनजान होने का नाटक रचा, लेकिन जांच के क्रम में शक होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। बाद में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पीपरा पुलिस ने सरेह में छुपाकर रखी गई फसुली व वकील पासवान के खून लगे वस्त्र को बरामद कर लिया है। इस बाबत पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ऑनर किलिग से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। साथ ही हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार को भी जब्त कर लिया गया हैं।

chat bot
आपका साथी