अब ऑक्सीजन के उत्पादन से आपूर्ति तक रखी जाएगी निगरानी

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के कोरोना पॉजिटिव एवं अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों को ऑक्स

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 11:38 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 11:38 PM (IST)
अब ऑक्सीजन के उत्पादन से आपूर्ति तक रखी जाएगी निगरानी
अब ऑक्सीजन के उत्पादन से आपूर्ति तक रखी जाएगी निगरानी

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के कोरोना पॉजिटिव एवं अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति आसानी से हो, इसपर प्रशासन की पूरी निगरानी रहेगी। उत्पादन से लेकर मरीजों तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए हर पल की जानकारी प्रशासन को होगी। इसके लिए ऑक्सीजन नियंत्रण कक्ष की स्थापना जिलाधिकारी शीर्षत कपिल के निर्देश पर राधाकृष्णन भवन में की गई है। नोडल अधिकारी व वरीय अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। वे हर पल की जानकारी से अवगत होते हुए आपूर्ति की चेन को बनाए रखेंगे।

नियंत्रण कक्ष से जिले में कुल ऑक्सीजन सिलेंडर की संख्या, खाली एवं भरे सिलेंडर की संख्या और रिफिलिग के लिए प्लांट पर गए सिलेंडर की संख्या की सूची बनानी होगी। साथ ही ऑक्सीजन प्लांट में गए हुए ऑक्सीजन सिलेंडर की रिफिलिग की अद्यतन स्थिति प्राप्त कऐंगे। ऑक्सीजन प्लांट में रिफिल हुए ऑक्सीजन सिलेंडर को लाने वाले वाहनों की अद्यतन स्थिति प्राप्त करेंगे। हरसिद्धि ऑक्सीजन प्लांट को आपूर्ति करने वाले एलएमओ को लाने वाले वाहन के बारे में पूरी जानकारी रखेंगे। डीएम ने जिला परिवहन पदाधिकारी अनुराग कौशल सिंह को पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के ऑक्सीजन नियंत्रण कक्ष के नोडल पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया है। साथ ही निर्देश दिया है कि वे अपने स्तर से आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन नियंत्रण कक्ष में पालीवार पदाधिकारियों/ कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करें। अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन अनिल कुमार को पूर्वी चंपारण ऑक्सीजन नियंत्रण कक्ष का वरीय प्रभारी बनाया गया है। वे अपने पर्यवेक्षण में ऑक्सीजन नियंत्रण कक्ष को संचालित कराना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने समस्तीपुर जिला स्थित ऑक्सीजन प्लांट से रिफिलिग होने वाले सिलेंडरों का पर्यवेक्षण तथा ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन की आपूर्ति होता रहे, इसे सुनिश्चित करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, सदर प्रियरंजन राजू को निर्देश दिया है। अपर अनुमंडल पदाधिकारी, चकिया को मुजफ्फरपुर जिला स्थित काँटी ऑक्सीजन प्लांट से रिफिलिग होने वाले ऑक्सीजन सिलेंडरों का पर्यवेक्षण करने तथा यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि काँटी ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन की आपूर्ति होती रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में ऑक्सीजन की कमी नहीं है। मरीजों को सहजता के साथ ऑक्सीजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस कड़ी को और मजबूत करने के लिए सबको सजग रहने की जरूरत है। जिले के लोग किसी भी अफवाह में ना पड़े, कोरोना के कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत कोविड नियंत्रण कक्ष के टॉल फ्री नंबर 1800-3456-624 या 06252-242418 पर संपर्क करें। मास्क का उपयोग करें, यथा संभव घर में रहें और नियमित अंतराल पर अपने हाथ साबुन से धोएं।

chat bot
आपका साथी