व्यक्ति की पहचान जन्म से नहीं, उसके कर्म से होनी चाहिए

मोतिहारी। महान संत रविदास की जयंती पर शनिवार को जिलेभर में कार्यक्रमों की धूम रही। इस द

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 11:22 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 11:22 PM (IST)
व्यक्ति की पहचान जन्म से नहीं, उसके कर्म से होनी चाहिए
व्यक्ति की पहचान जन्म से नहीं, उसके कर्म से होनी चाहिए

मोतिहारी। महान संत रविदास की जयंती पर शनिवार को जिलेभर में कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान रविदास के उपदेशों पर चर्चा करते हुए व्यक्ति की पहचान जन्म से नहीं, उसके कर्म व भावना से करने पर बल दिया गया। इस दौरान हिदू नवजागरण मंच की मंगल सेवा समिति के तत्वावधान में खुशबूनगर हनुमान गढ़ी में बाल शिक्षा सह संस्कार केन्द्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शत्रुघ्न राम ने एवं संचालन राममनोहर चौधुर ने की। इस अवसर पर समिति के जिला संयोजक प्रभात कुमार ने कहा कि समिति द्वारा सेवा कार्य को विस्तार देने हेतु यह बाल संस्कार केन्द्र का शुभारंभ किया गया है जहां बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार का भी निर्माण किया जाएगा। मंच के मुख्य कार्यकारी दिनेश कुमार ने कहा कि संत रविदास का कथन मन चंगा तो कठौती में गंगा को हमें अपने जीवन में उतारना है। यह कार्य शिक्षा के साथ संस्कार के निर्माण से ही संभव है। इस अवसर पर बच्चों को कापी,कलम, पेंसिल आदि वितरण किया गया। कार्यक्रम में रुबी सिंह, प्रेमनाथ गुप्ता, राजेश केशरी, त्रिलोकी नाथ चौधरी, राघव शरण प्रसाद,दिलीप कुमार, रमेश वर्मा, शिव राम, शत्रुघ्न राम,बृज कुमार, सुमित राम,कुणाल राम आदि उपस्थित थे। वहीं हिदू नवजागरण मंच के नरसिंह बाबा मंदिर परिसर स्थित जिला कार्यालय में भी कपिलदेव राम की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। मौके पर मंच के संरक्षक शंभू जयसवाल, दिनेश कुमार, त्रिलोकी नाथ चौधरी,संजय शर्मा, विजय उपाध्याय,केशव कश्यप, राजेश्वर सिंह, राम मनोहर, विकास कुमार आदि उपस्थित थे। भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मोतिहारी द्वारा संत रविदास की 644 वीं जयंती मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय राम की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने कहा कि संत रविदास ने जाति-पाति और वर्ण व्यवस्था को व्यर्थ करार दिया और कहा कि व्यक्ति जन्म के कारण ऊंच या नीच नहीं होता। कहा कि व्यक्ति के कर्म ही उसे ऊंचा या नीचा बनाता है। इस अवसर पर पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव, हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान, कल्याणपुर पूर्व विधायक सचिद्र प्रसाद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रकिशोर मिश्रा, जिला महामंत्री डॉ. लालबाबू प्रसाद, जिला प्रवक्ता संजीव सिंह, मोर्चा के राज्य परिषद सदस्य सजावल राम, जिला उपाध्यक्ष जगजीवन पासवान, भृगुन पासवान, शिव कुमार मांझी, गुलरेज शहजाद समेत अन्य लोग उपस्थित थे। इधर पकड़ीदयाल के चैता के बभनटोली स्थित रविदास मठ पर जगन्नाथ राम की अध्यक्षता में रविदास जयंती मनाई गई। मंच संचालन सुकृत राम ने किया। संबोधित करने वालों में प्रदेश प्रवक्ता भाजपा अजा मोर्चा प्रेमशंकर पासवान, राजा ठाकुर, संतोष कुमार सिंह, भागवत राम, रविद्र राम, जालिम सिंह, महेश सहनी, कामेश्वर राम, अरुण दास, मुकेश राम व मोहन दास मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी