राज्य में कोई कानून-व्यवस्था नहीं मटिअरिया कांड से साबित : राजद

मोतिहारी। मटियरिया पैक्स अध्यक्ष पवन गुप्ता के परिजनों से सोमवार को राजद का शिष्टमंडल मिला। श्ि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Mar 2021 12:34 AM (IST) Updated:Tue, 23 Mar 2021 12:34 AM (IST)
राज्य में कोई कानून-व्यवस्था नहीं मटिअरिया कांड से साबित : राजद
राज्य में कोई कानून-व्यवस्था नहीं मटिअरिया कांड से साबित : राजद

मोतिहारी। मटियरिया पैक्स अध्यक्ष पवन गुप्ता के परिजनों से सोमवार को राजद का शिष्टमंडल मिला। शिष्टमंडल का नेतृत्व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी विनोद श्रीवास्तव, नरकटिया के विधायक डॉ. शमीम, कल्याणपुर विधायक मनोज यादव व राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह महुआ के विधायक रणविजय साहू कर रहे थे। शिष्टमंडल जब उनके परिवार के लोगो से मिला तो उनके परिवार की हालत को देखकर शिष्ट मंडल दुखी हो गया और सभी की आंखें नम हो गयी। टीम में शामिल मोतिहारी लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी श्रीवास्तव ने कहा कि इस राज्य में कानून व्यवस्था नहीं है। अगर कानून व्यवस्था होती तो दिनदहाड़े पवन गुप्ता की हत्या नहीं होती। पवन गुप्ता की परिवार की लड़ाई अब उनलोगों की लड़ाई है। निर्दोष 52 दुकानदारों पर पुलिस बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज कर जेल में बंद कर देना तानाशाही का परिचायक है। सात दिन से सभी दुकानें बंद पड़ी हैं। नरकटिया विधायक डॉ. शमीम अहमद व कल्याणपुर विधायक मनोज यादव ने बताया कि जब तक पुलिस प्रशासन उन 52 लोगों को जेल से रिहा नहीं करेगा और जिन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज है उनकी गिरफ्तारी पर रोक नहीं लगी तो राजद के कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक धरना प्रदर्शन करेंगे। वहीं राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह महुआ विधायक रणविजय साहू ने कहा कि हम सरकार को पत्र लिखकर इस व्यवस्था को सु²ढ़ करेंगे। जनता की मांग है कि जिले के पुलिस कप्तान का भी निलंबन एवं बर्खास्त होनी चाहिए। मौके पर नरकटिया विधायक डॉ. शमीम, कल्याणपुर विधायक मनोज यादव, महुआ विधायक सह व्यवसायिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रण विजय साहू, जिला अध्यक्ष सुरेश यादव राजद ,व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मुनचुन साह, शम्भू प्रसाद गुप्ता ,मोती लाल यादव, जयप्रकाश यादव, मधुबन विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मदन साह, मुनीलाल प्रसाद, केसरिया के पूर्व प्रत्याशी संतोष कुशवाहा, शाहिद अख्तर, हरसिद्धि विधान सभा प्रत्यासी नागेंद्र राम,इमामुल हक, अभिषेक श्रीवास्तव, भोला साह तुराहा, अजय यादव, देवेंद्र सिंह, शमसुद्दीन अंसारी, रविद्र प्रसाद कुशवाहा, मनोज यादव, मनीष यादव, इंदरदेव यादव आदि लोग थे।

chat bot
आपका साथी