सड़कों पर बेसहारा पशुओं के भ्रमण पर लगेगी रोक, अभियान शुरू

मोतिहारी। अब शहर की सड़कों पर बेसहारा पशुओं के भ्रमण पर रोक लगेगी। इसके लिए एक बा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Mar 2021 12:13 AM (IST) Updated:Tue, 16 Mar 2021 12:13 AM (IST)
सड़कों पर बेसहारा पशुओं के भ्रमण पर लगेगी रोक, अभियान शुरू
सड़कों पर बेसहारा पशुओं के भ्रमण पर लगेगी रोक, अभियान शुरू

मोतिहारी। अब शहर की सड़कों पर बेसहारा पशुओं के भ्रमण पर रोक लगेगी। इसके लिए एक बार फिर अभियान चलाया जा रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार, मुख्य पार्षद अंजू देवी, सामाजिक कार्यकर्ता भोला गुप्ता एवं गोपाल गौशाला रघुनाथपुर के सचिव गोपालजी मिश्रा की बैठक में इस कार्य की जिम्मेदारी गोपाल गोशाला को दी गई है। प्रथम फेज में गाय, सांढ़, भैंस, घोड़ा, बकरी इत्यादि को पकड़ कर गोपाल गौशाला रघुनाथपुर में रखा जाएगा। दूसरे फेज में सुअर और कुत्ते को भी शहर से खाली कराया जाएगा। विदित हो कि वर्ष 2019 में 4 जनवरी से शहर के आवारा पशुओं से खाली कराने का अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत मोतिहारी नगर से सभी बेसहारा पशुओं को हटा दिया गया था। दो वर्षों के अंदर फिर धीरे-धीरे आवारा पशुओं के मालिक द्वारा सड़कों पर पशुओं को खोलने से स्थिति बदहाल हो गई है। विशेषकर बच्चे और महिलाओं को ज्यादा परेशानी हो रही है। वर्ष 2019 में 125 बेसहारा पशुओं को पकड़ कर शहर से बाहर किया गया था। इस अभियान में नगर परिषद को इससे 1 लाख 50 हजार से ज्यादा राशि प्राप्त हुई थी। गौशाला की तरफ से बेसहारा पशुओं को पकड़ने का कार्य नि:शुल्क किया गया था। 15 मार्च से शहर की सड़कों पर भ्रमण करने वाले पशुओं को पकड़कर गोपाल गोशाला वीर सावरकर नगर रघुनाथपुर वार्ड नंबर 1 में रखा जाएगा। श्री मिश्रा ने कहा कि अगर कोई गोपालक की गाय सड़क पर घूम रही है तो उनसे अपील है कि वे गाय को अपने घर पर सुरक्षित रखें। पकड़े जाने की स्थिति में 2500 रुपये प्रतिदिन एवं 1000 ले जाने का शुल्क का भुगतान करना होगा। पकड़े गए पशुओं को गोशाला में ले जाने के क्रम में अगर कोई रुकावट डालेंगे तो उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

chat bot
आपका साथी