अचानक हुई बारिश से सुहावना हुआ मौसम

मोतिहारी। शुक्रवार अलसुबह अचानक से मौसम के बदले मिजाज ने सबको चौंका दिया। तेज हवाओं व जमक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 09:51 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 09:51 PM (IST)
अचानक हुई बारिश से सुहावना हुआ मौसम
अचानक हुई बारिश से सुहावना हुआ मौसम

मोतिहारी। शुक्रवार अलसुबह अचानक से मौसम के बदले मिजाज ने सबको चौंका दिया। तेज हवाओं व जमकर हुई बारिश के कारण मौसम पूरी तरह से खुशगवार हो गया। मौसम के इस बदले रुख से तापमान में भी गिरावट आई है। सुबह अभी लोग नींद से जगे ही थे कि अचानक से तेज हवाएं चलने लगी। कुछ ही देर के बाद झमाझम बारिश भी शुरू हो गई। बिजली की कड़कड़ाहट से बार बार आकाश गूंज जाता था। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया गया। हर तरफ भरा पानी : झमाझम बारिश के बाद झाने तापमान में गिरावट से लोगो को राहत मिली। वहीं चंद घंटों की बारिश में ही शहर के अधिकांश मोहल्ले जलमग्न नजर आएं। जिससे राहगीर व स्थानीय लोगों को फजीहत झेलनी पड़ रही है। शहर की कोई गली, मोहल्ला, सड़क या चौक चौराहा ऐसा नहीं है, जहा जलजमाव का नजारा न हो। इधर सड़कों व गलियों में भरे पानी से आम आदमी ही नहीं, बल्कि वाहन चालक भी परेशान रहे। कई जगह नाली का पानी सड़कों पर बहता देखा गया। शहर के चांदमारी, चिलवनिया, एकौना पार्ट, बलुआ, जानपुल समेत विभिन्न जगहों पर जलजमाव होने से लोगों को काफी हुई। समान खरीदने में हुई परेशानी : बता दें कि सूबे में फिलहाल लॉकडाउन लागू है। सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ही जरूरी दुकानों के खोलने का प्रावधान है। ऐसे में सुबह से हुई लगातार बारिश के कारण लोग जरूरी समानों की खरीदारी के लिए भी बाजार नहीं जा सके। चांदमारी निवासी जयंत कुमार बताते हैं कि घर मे शादी है। सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों के आलोक में वे तैयारी में जुटे हैं। ऐसे में 7 से 11 के बीच जब बाजार खुलता है तो वो जरूरी सामानो की खरीदारी के लिए निकलते हैं।

-------------

इनसेट बज्रपात से दो किशोर जख्मी

मधुबन,संस : शुक्रवार को तेज आंधी व पानी के क्रम में बज्रपात के चपेट में आने से दो किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए मधुबन के एक नीजी नर्सिंग होम में एडमिट कराया। दोनों किशोर बाजितपुर गांव के रामबाबू पासवान के पुत्र बृजेश कुमार 16 वर्ष व सुरेश पासवान का 15 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार हैं। वे दोनों सुबह में अपने पिता का खाना लेकर ईट भट्ठे पर जा रहा था। आंधी पानी के कारण दोनों बच्चे सरेह में छुपने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान एक ताड़ के पेड़ पर ठनका गिर गया। जिसकी चपेट में आकर दोनों किशोर बेहोश हो गए। पंचायत के मुखिया मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि सूचना पर परिजन व ग्रामीण दोनों को एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

chat bot
आपका साथी