पंचायत चुनाव में प्रत्येक मतदान केंद्रों पर छह ईवीएम का होगा उपयोग

मोतिहारी। जिले में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। चुनाव की तैयारियों के पह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Jan 2021 01:01 AM (IST) Updated:Tue, 05 Jan 2021 01:01 AM (IST)
पंचायत चुनाव में प्रत्येक मतदान केंद्रों पर छह ईवीएम का होगा उपयोग
पंचायत चुनाव में प्रत्येक मतदान केंद्रों पर छह ईवीएम का होगा उपयोग

मोतिहारी। जिले में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। चुनाव की तैयारियों के पहले चरण में सभी प्रखंडों मे मतदाता सूची के बिखंडीकरण का कार्य पूरा हो गया है। अपलोड करने की कवायद चल रही है। 12 जनवरी तक इसे अपलोड करने का लक्ष्य रखा गया है। इस संबंध में जिला पंचायत कार्यालय में स्थापना उप समाहर्ता सुधीर कुमार की अध्यक्षता में चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से गठित कोषांगों को सक्रिय करने व अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों के अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया गया। बताया गया कि पंचायत चुनाव में सभी पदों के लिए मतदान ईवीएम से कराए जाएंगे। प्रत्येक मतदान केंद्रों पर छह ईवीएम का उपयोग किया जाएगा। पहली बार पंचायत चुनाव ईवीएम से कराया जा रहा है। इसको लेकर तैयारियों को बेहतर करने के लिए कई महत्वपूर्ण कोषागों की भूमिका को लेकर चर्चा की गई। बताया गया कि सभी प्रखंडों में प्रेक्षक की नियुक्ति कर दी गई है। प्रेक्षक के रूप में वरीय उप समाहर्ता के अलावा प्रखंडों के मेंटर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही उन्हें कार्यों का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा प्रमुख कोषांग कार्मिक, मतदान केंद्र, ईवीएम कोषांग आदि को लेकर चर्चा की गई। कहा गया कि विधानसभा चुनाव में ईवीएम कोषांग का सफल संचालन करने वाली टीम को एक बार फिर पंचायत चुनाव में जिम्मेदारी सौंपने के लिए जिलाधिकारी को आ्ग्रह किया गया है। इसी प्रकार बज्रगृह की जिम्मेदारी विधानसभा में कोषागार पदाधिकारी व भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को जिम्मेदारी दी गई थी। उनके अनुभव का लाभ लेते हुए एक बार फिर पंचायत चुनाव में उन्हें इस जिम्मेदारी को देने के लिए डीएम से आग्रह किया गया है। मार्च से जून के बीच में हो सकता है चुनाव पंचायत चुनाव को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि चुनाव मार्च से जून के बीच कराया जा सकता है। बताया गया कि राज्य सरकार के स्तर पर प्रत्येक जिले के लिए 15 हजार अतिरिक्त ईवीएम की खरीदारी करनी है। मतदान केंद्रों के बारे में बताया गया कि अभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। पिछले चुनाव में कई चलंत बूथ बनाए गए थे। लेकिन अब वहां भवन बन गया है इस कारण मतदान केंद्र बदल सकता है। सत्यापन के बाद मतदान केंद्रों के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। स्वीकृति के बाद स्पष्ट होगा कि जिले में कितने मतदान केंद्रों पर पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। नगर निगम व नगर परिषद में शामिल पंचायतों में नहीं होगा चुनाव हाल ही में नगर निगम व नगर परिषद के गठन के बाद कई पंचायतों को इसमें शामिल किया गया है। यहां चुनाव नहीं कराए जाएंगे। पंचायत राज पदाधिकारी सादिक अख्तर ने बताया कि इस बाबत अभी स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं प्राप्त हुआ है। जिले में 405 पंचायत पहले था। प्रारंभिक दौर में उसी को आधार मानकर तैयारी की जा रही है। सरकार के निर्देश के बाद इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन पंचायतों को नगर निगम या नगर परिषद में शामिल करने की अंतिम स्वीकृति मिल जाएगी वहां पंचायत चुनाव नहीं कराए जाएंगे। पंचायत चुनाव के बाद वहां सरकार के निर्देश के आलोक में नगर निकाय का चुनाव कराया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी