बाजार में मैचिग मास्क महिलाओं की बन रही पहली पसंद

मोतिहारी। कोरोना वायरस ने जहां लोगों की सेहत पर असर डाला है वहीं इसके कारण फैशन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Dec 2020 12:51 AM (IST) Updated:Thu, 03 Dec 2020 12:51 AM (IST)
बाजार में मैचिग मास्क महिलाओं की बन रही पहली पसंद
बाजार में मैचिग मास्क महिलाओं की बन रही पहली पसंद

मोतिहारी। कोरोना वायरस ने जहां लोगों की सेहत पर असर डाला है, वहीं इसके कारण फैशन ट्रैंड में भी काफी बदलाव आया है। भले ही आप केवल 150 मेहमानों के साथ शादी कर रहे हों, लेकिन खुद को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में दुल्हनें सेफ्टी व फैशन का एक नया ट्रैंड चल पड़ा है। लोगों को अब कोरोना के साथ रहने की धीरे-धीरे आदत सी पड़ गई है। पहले मास्क लगाना जरूरत थी, अब आदत बन रही है। इस जरूरी आदत में भी अब लोग ढिलाई नहीं बरत रहे हैं। इसे भी स्टाइलिश और डिजाइनर बना लिया है। हरे और खादी के मास्क के साथ ही अब डिजायनर्स पर प्रिटेड और एंब्रायडरी वाले मास्क के साथ ही ड्रेस की मैचिग मास्क की डिमांड भी बढ़ रही है। बाजार में भी अब कई रंगों के मास्क उपलब्ध हैं, जिन्हें लोग खासा पसंद कर रहे हैं। वहीं दुल्हन मास्क की भी बाजारों में खूब मांग है। ड्रेस के साथ डिजायनर मास्क ड्रेस डि•ाइनर गूंजा श्रीवास्तव बताती हैं कि इन दिनों ड्रेस से ज्यादा मास्क डिजाइन करने के ऑर्डर आ रहे हैं। महिलाएं और लड़कियां अब अपनी ड्रेस और दुपट्टे से मैचिग मास्क तैयार करवा रही हैं। मास्क पहनना अनिवार्य है, इसलिए हम भी मास्क की नए-नए डिजायन तैयार करवा रहे हैं। कॉटन के मास्क की कीमत 50 रुपये से शुरू होती है। लोगों में मास्क डिजाइन कराने का क्रेज है, सिपल मास्क पहनना अब आउटडेटेड हो गया है। फैब्रिक बचने पर उसी से मैचिग मास्क तैयार हो जाता है। अब तो सिल्क और कढ़ाई वाले मास्क की भी डिमांड आ रही है। 100 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक मास्क डिजाइन के लिए चार्ज कर रहे हैं। इसमें 100 रुपये में नॉर्मल डिजाइनर मास्क, तो वहीं 1200 रुपये में एंब्रॉयडरी और प्रिटेड मास्क बनाए जा रहे हैं। वही कपडा व्यवसायी राम भजन बताते हैं कि महिलाओं में मैचिग मास्क का क्रेज काफी बढ़ा है। महिलाओं के पसंद को देखते हुए ब्रांडेड व नॉन ब्रांडेड दोनों तरह की साड़ियां मैचिग मास्क के साथ बाजारों में बिक रही हैं। दुल्हन के लिए खरीदे जा रहे ड्रेस में भी मैचिग मास्क का खास ख्याल रखा जा रहा है। बाजार में उपलब्ध है रंगीन मास्क

मास्क विक्रेता श्रीराम कुमार बताते हैं कि पहले एन 95 या सर्जिकल मास्क की डिमांड ज्यादा थी, अब लोग रंगीन मास्क ज्यादा मांगते हैं। लाल, पीले, नीले, हरे कई रंगों में मास्क इन दिनों बिक रहे हैं, इनकी कीमत 50 से 100 रुपये के बीच में है। बच्चों के लिए कार्टून वाले मास्क

कपड़े के मास्क के साथ ही अब कस्टमाइज्ड मास्क की भी डिमांड बढ़ी है। खासतौर से बच्चों के लिए सुपर हीरोज की फोटो वाले मास्क, बच्चों की फोटो वाले मास्क तैयार किए जा रहे हैं। मास्क विक्रेता राजीव रंजन बताते हैं कि इन मास्क की काफी डिमांड है। इन मास्क को लोग ज्यादातर अपने बच्चों के लिए तैयार करवा रहे हैं क्योंकि बच्चे मास्क पहनने में आनाकानी करते हैं। सुपर हीरो वाला मास्क पहनने से बच्चे खुश रहते हैं। खादी के मास्क है पसंदीदा

स्टाइल से ज्यादा आराम को तरजीह देने वाले लोग खादी के मास्क पहनना पसंद करते हैं। खादी के मास्क खादी सेंटरों पर 25 रुपये में मिल रहे हैं। यह मास्क पहनने से सांस लेने में भी परेशानी नहीं होती और हल्के रंगों में होने कारण अच्छे भी लगते हैं।

chat bot
आपका साथी