डीएम की पहल पर हरसिद्धि ऑक्सीजन प्लांट से उत्पादन शुरू

मोतिहारी। जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने शनिवार को दोपहर हरसिद्धि ऑक्सीजन गैस प्लांट का

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 11:50 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 11:50 PM (IST)
डीएम की पहल पर हरसिद्धि ऑक्सीजन प्लांट से उत्पादन शुरू
डीएम की पहल पर हरसिद्धि ऑक्सीजन प्लांट से उत्पादन शुरू

मोतिहारी। जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने शनिवार को दोपहर हरसिद्धि ऑक्सीजन गैस प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्लांट के मालिक बांके बिहारी सिंह से प्लांट में आई तकनीकी खराबी की जानकारी ली। प्लांट में तकनीकी खराबी के कारण ऑक्सीजन नहीं बन पा रहा था एवं लिक्विड की कमियां पाई गई। इस महामारी में हरसिद्धि एक ऐसा ऑक्सीजन प्लाट है जहां से पूर्वी और पश्चिमी चंपारण को ऑक्सीजन सप्लाई की जाती है। प्लांट में आई तकनीकी खराबी की जानकारी ली व जब प्लांट मालिक ने जिलाधिकारी को दिया तो जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्लाट को देखने हरसिद्धि पहुंच गए। तकनीकी खराबी की जानकारी लेकर तकनीकी टीम को जिलाधिकारी ने बुलाया। पंप के खराब पार्ट को मुजफ्फरपुर से मंगाना पड़ा। पार्ट आने के बाद एचपीसीएल की टीम द्वारा पंप को ठीक किया गया। जिलाधिकारी की उपस्थिति में ऑक्सीजन बॉटलिग प्लांट हरसिद्धि की तकनीकी खराबी को दुरुस्त किया गया। अब ऑक्सीजन बॉटलिग प्लांट हरसिद्धि से ऑक्सीजन बॉटलिग कार्य शुरू हो गया है। टीम द्वारा जांचोपरांत बताया गया कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण ऑक्सीजन नहीं बन पा रहा था। । जिलाधिकारी ने पटना से आई तकनीकी खराबी को दूर करने वाले को धन्यवाद दिया। आज ऑक्सीजन ही लोगों की जान है, इसलिए ऑक्सीजन की उपलब्धता जरूरी है। आज ऑक्सीजन जीवन रक्षक बन गया है। कोराना बीमारी से ग्रसित मरीजो की ऑक्सीजन ही जान बचा सकती है। ऑक्सीजन चंपारणवासियों को मिलता रहेगा जिससे मरीजों को बचाया जा सकता है। डीएम ने कहा कि लाइफ बचाना हमारी पहली प्राथमिकता है। कोविड जैसी आपदा से किसी भी प्रस्थिति से जिला प्रशासन निपटने के लिए तैयार है। अभी जिला में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी नहीं है। मोतिहारी जिला का टैगिग गोपालगंज, मुजफ्फरपुर एवं समस्तीपुर से भी है। आज वहां से ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। निश्चित कोरोना हारेगा, पूर्वी चंपारण जीतेगा।

chat bot
आपका साथी