भूमि विवाद में की बहू व बच्चों की हत्या, भैंसुर ने दी थी धमकी

मोतिहारी। जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के बहुआरा धाम गांव में धर्मशीला देवी व उसके दो बच्चों की

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 12:13 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 12:13 AM (IST)
भूमि विवाद में की बहू व बच्चों की हत्या, भैंसुर ने दी थी धमकी
भूमि विवाद में की बहू व बच्चों की हत्या, भैंसुर ने दी थी धमकी

मोतिहारी। जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के बहुआरा धाम गांव में धर्मशीला देवी व उसके दो बच्चों की हत्या जमीन के टुकड़े के लिए कर दी गई। सदर अस्पताल में धर्मशीला देवी के भाई मधुबन थाना के भगवानपुर गांव निवासी नागेन्द्र कुमार ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर उसके भैंसुर जितेन्द्र प्रसाद ने दो माह पूर्व हत्या की धमकी दी थी। उसकी बहन के अलावा भांजा व भगिनी की हत्या के बाद शव को बोरा में बंद कर फेंकने या जलाने जा रहे थे उसी दौरान वह घर पर पहुचा व इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला के भाई ने बताया है कि उसके बहन की शादी दो जून 2013 को धर्मेन्द्र प्रसाद के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी बहन के ससुर, देवर व भैंसुर द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता था। उसके बहनोई चार भाई हैं। इसमें वीरेन्द्र प्रसाद, जितेन्द्र प्रसाद, धर्मेन्द्र प्रसाद व देवलाल प्रसाद शामिल हैं। उसकी बहन लगातार जमीन के बंटवारे की मांग करती थी और उसके ससुर उस जमीन का बंटवारा नहीं कर रहे थे। न अनाज भी देते थे। इसको लेकर बराबर विवाद होता था। महिला के ससुर सुरेन्द्र भगत दो पुत्रों को ज्यादा मानते थे। उसके जीजा 7 जून को उतरप्रदेश के देवरिया गए थे,जहां वे कबाड का काम करते हैं। उसके अनुसार उसकी बहन की हत्या में उसके जीजा का भी हाथ है।

इनसेट

महिला व मासूमों की हत्या से गांव का हर व्यक्ति स्तब्ध, देखने को जुटी भीड़

मधुबन, संस : एक साथ तीन हत्या की खबर पूरे क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई। गांव सहित आसपास से काफी संख्या में लोगों की भारी भीड़ मृतका को देखने के लिए उमड पड़ी। हत्याकांड को लेकर जितनी मुंह उतनी बातें होने लगी। हर चेहरे पर मायूसी और हत्याकांड को लिए गुस्सा था। थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में महिला समेत उसके दो मासूम बच्चों की निर्मम हत्या गला दबाकर कर दी गई। मासूम की शव देख सभी लोगों की आंखें नम हो गयी और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मृतका के मायके से उसके रिश्तेदार पहुंचे। सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। मृतका के पति धर्मेंद भगत बाहर प्रदेश में हैं। साला नागेन्द्र भगत लगातार उन्हें हत्याकांड की सूचना देने के लिए फोन लगा रहे थे। पत्नी और अपने बच्चे की हत्या की खबर सुन स्तब्ध हो गया। उसे क्या पता था कि जिस बच्चे व परिवार के भरण पोषण के लिए कबाड व्यवसाय में मजदूरी करने गया है वह परिवार अब इस दुनिया में नहीं रहा।

इनसेट घटना की सूचना के बाद पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव

मधुबन : एक साथ तीन हत्या की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंच गई। लोगों की भीड़़ हटाते शव को अपने कब्जे में किया। घटनास्थल पर पहुंचे लोग मृतका व उसके मासूमों की एक झलक देखने को बेताब थे। पुलिस हत्याकांड से संबंधित साक्ष्य व बयान लेने में जुट गई।

इनसेट

भांजा के लिए लेकर आया था चांदी का हनुमानी लॉकेट

मधुबन : महिला के भाई ने बताया है कि वह अपने भांजा हिमांशु कुमार (4) के लिए चांदी का हनुमानी लॉकेट लेकर आया था। जब वह दरवाजा पर पहुंचा तो देखा कि उसकी बहन के ससुर व भैंसुर दो बोरा में तीनों का शव लेकर फेंकने जा रहे थे। यह देख वह थोड़ी देर के लिए सन्न रह गया। इसके बाद उसने हल्ला कर लोगों को जुटाना शुरू किया जिसके कारण दोनों शव फेंक भाग निकले। तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उसके सारे अरमानों पर ससुराल वालों ने पानी फेर दिया। उसने कहा कि भगीना को उसने पहले भी हनुमानी लॉकेट दिया था। मगर उसका धागा टूट जाने के कारण वह दूसरा लेकर पहुंचा था। मगर जिसके लिए और जिसके कहने पर लाया था वे सब ससुरालवालों की दरिदी के कारण इस दुनिया से दूर चले गए थे।

chat bot
आपका साथी