निधि संग्रह समापन पर निकली श्रीराम शोभायात्रा

संग्रामपुर में श्रीराम मंदिर निर्माण धन संग्रह निधि के अंतिम दिन सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सियाराम मंदिर परिसर से विश्व हिदू परिषद व आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने शोभा यात्रा निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 11:05 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 11:05 PM (IST)
निधि संग्रह समापन पर निकली श्रीराम शोभायात्रा
निधि संग्रह समापन पर निकली श्रीराम शोभायात्रा

मोतिहारी । संग्रामपुर में श्रीराम मंदिर निर्माण धन संग्रह निधि के अंतिम दिन सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सियाराम मंदिर परिसर से विश्व हिदू परिषद व आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने शोभा यात्रा निकाली। यात्रा सियाराम मंदिर से होते हुए मंगलापुर, इमलिया टोला, बरियरिया, प्रखंड कार्यालय चौक होते हुए पुन: सियाराम मंदिर परिसर पहुंच सभा मे तब्दील हो गई। शोभायात्रा में दक्षिणी मधुबनी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया नग नारायण तिवारी उर्फ नागा तिवारी ने बताया कि श्रीराम मंदिर निर्माण में धन संग्रह करने वाले बधाई के पात्र हैं। वही श्री तिवारी ने अपने निजी कोष से संग्रामपुर सियाराम मंदिर में मकराना पत्थर से राम दरबार विग्रह (प्रतिमा) लगाने की जानकारी मंदिर के प्रबंध समिति को दी। शोभा यात्रा में आगन्तुको को सत्येंद्र पाण्डेय ने चंदन लगा स्वागत किया। शोभायात्रा को सफल बनाने में पैक्स अध्यक्ष बृजकिशोर सिंह, मुखिया सुदिष्ट कुमार,भाजपा मंडल अध्यक्ष वकील कुमार चौधुरी, अनुपम कुमार,अशोक पाण्डेय, परमेश्वर प्रसाद, शम्भू प्रसाद,बाबा विजय दास,आशीष पटवारी, राहुल सिंह, राजेश सिंह,बिट्टू बाबा,नवालिक कुमार गिरि, रबिन्द्र सिंह, डॉ. अजय सिंह,संत प्रसाद,भृगुन पासवान,भोला सिंह, सहित सैकड़ो लोग शामिल थे। श्रीराम मंदिर निधि संग्रह अभियान लगे लोग हुए सम्मानित

संग्रामपुर: श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह के अंतिम दिन सोमवार को प्रखंड मुख्यालय के सियाराम मंदिर परिसर में एक सभा का आयोजन किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सचिद्र प्रसाद सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए जितने लोगो ने निधि दिया वे बधाई के पात्र हैं। इस दौरान स्थानीय मुखिया सुदिष्ट कुमार ने श्री राम मंदिर निर्माण के लिए लगे करीब चार सौ युवाओं को भगवा चादर देकर सम्मानित किया। वहीं विधायक श्री सिंह ने मुखिया श्री कुमार के द्वारा युवाओं को दिए गए संम्मान के लिए भूरी भूरी प्रशंसा किया।मौके पर बीजेपी के वरीय नेता डॉ. नरेंद्र मिश्र, परमानन्द पांडेय, बसन्त मिश्रा, भोला सिंह, नाबालिग कुमार गिरि, रविन्द्र सिंह,वकील कुमार चौधुरी,लगटू राय,मुकेश कुमार,देवा कांत मिश्रा, लुडडू मिश्रा, मनोज तिवारी, सैकड़ो लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी