मांगों के समर्थन में हड़ताल पर जाएंगी सेविकाएं

मोतिहारी। बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक गुरुवार को नर¨सह बाबा मंदिर परिसर में हुई। अध्यक्षता

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Nov 2018 10:55 PM (IST) Updated:Fri, 23 Nov 2018 10:55 PM (IST)
मांगों के समर्थन में हड़ताल पर जाएंगी सेविकाएं
मांगों के समर्थन में हड़ताल पर जाएंगी सेविकाएं

मोतिहारी। बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक गुरुवार को नर¨सह बाबा मंदिर परिसर में हुई। अध्यक्षता बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष कुमारी प्रियंका ने की। बैठक में सभी प्रखंड की अध्यक्ष मौजूद थीं। अपने संबोधन में प्रियंका ने कहा कि सेविकाओं के हित में पिछले कई वर्षो से लगातार आंदोलन किया गया, लेकिन सरकार हमारी मांगों पर अब तक विचार नहीं कर सकी है। बताया कि अपनी मांगों के समर्थन में राज्य कमेटी के आह्वान पर आगामी 28 नवंबर को पटना स्थित विधानसभा का घेराव किया जाएगा। उसके बाद पांच दिसंबर से सेविकाएं अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चली जाएंगी। बैठक में मौजूद प्रखंड अध्यक्षों ने परियोजना से संबंधित अपनी समस्याओं को रखा। समस्याओं को सुनने के बाद जिलाध्यक्ष प्रियंका ने बताया कि परियोजना से समस्याओं का लेकर संबंधित सीडीपीओ से मिलकर इसका निदान कराया जाएगा। मौके पर रेणु ¨सह, बबीता कुमारी, रेणु कुमारी, सुशीला कुमार, मीना कुमारी, रीता कुमारी, कैलाश देवी, सुमिला कुमारी, कबीरा, कैशर जहां, सलेहा खातुन, मेहरूजम्मा, नाजरा आजम आदि मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी