सेविका पद के लिए देवश्री का चयन

मेहसी में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 52 की सेविका के रूप में देवश्री गुप्ता का चयन किया गया है। इन्हें सामाजिक कार्यकर्ता वीरेश्वर प्रसाद गुप्ता वार्ड पार्षद पार्वती देवी व पर्यवेक्षिका ललिता कुमारी ने संयुक्त रूप से नियुक्ति पत्र दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Feb 2020 12:13 AM (IST) Updated:Thu, 27 Feb 2020 12:13 AM (IST)
सेविका पद के लिए देवश्री का चयन
सेविका पद के लिए देवश्री का चयन

मोतिहारी । मेहसी में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 52 की सेविका के रूप में देवश्री गुप्ता का चयन किया गया है। इन्हें सामाजिक कार्यकर्ता वीरेश्वर प्रसाद गुप्ता, वार्ड पार्षद पार्वती देवी व पर्यवेक्षिका ललिता कुमारी ने संयुक्त रूप से नियुक्ति पत्र दिया। चुनाव को लेकर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 में आम सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता स्वयं पार्षद पार्वती देवी ने की। आम सभा में इस पद के लिए कुल 13 आवेदन पड़े थे। मेधा सूची में देवश्री का स्थान प्रथम आया। इसकी पुष्टि पर्यवेक्षिका सह आमसभा की सचिव ललिता कुमारी ने की। मौके पर राजन चौधरी, राहुल गुप्ता भज्जू, अरविद कुमार, विजय शंकर मिश्र, सुरेश्वर प्रसाद गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी