केसरिया समेत पूरे चंपारण में पर्यटन की अपार संभावनाएं : मंत्री

मोतिहारी। केसरिया सहित पूरे चंपारण में पर्यटन को लेकर बहुत ऐसी जगह है जिसके विकास से

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 12:04 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 12:04 AM (IST)
केसरिया समेत पूरे चंपारण में पर्यटन की अपार संभावनाएं : मंत्री
केसरिया समेत पूरे चंपारण में पर्यटन की अपार संभावनाएं : मंत्री

मोतिहारी। केसरिया सहित पूरे चंपारण में पर्यटन को लेकर बहुत ऐसी जगह है जिसके विकास से राज्य विकास के मामले में देश में बेहतर स्थान कायम कर सकता है। केसरिया स्थित बौद्ध स्तूप के निरीक्षण के भ्रमण के क्रम में राज्य के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने यह बात कही। मंत्री ने कहा कि चम्पारण पर्यटन का हब बन सकता है। केसरिया बौद्ध स्तूप के विकास को लेकर उन्होंने कहा कि भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा इसके कार्य का निष्पादन किया जाता है। पुरातत्व विभाग के आदेश के बाद ही पर्यटन मंत्रालय द्वारा इसमें सहयोग के लिए कार्य किया जाएगा। वहीं स्तूप परिसर में मिट्टी डाल कर पार्क का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही लाइट साउंड और फव्वारा लगाने का कार्य किया जाएगा। जैसा कि पूर्व में वैशाली के लिए प्रस्तावित था। वही कैफेटेरिया हाउस बनने के कई वर्षों बाद भी रास्ता नहीं मिलने को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं प्रस्तावित बौद्ध सर्किट पथ के मार्ग परिवर्तन के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व के निर्धारित मार्ग का ही निर्माण होगा। इस मौके पर मौजूद विधायक शालनी मिश्रा से उन्होंने इलाके में पर्यटन विकास से संबंधित विभिन्न मुददों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। वहीं महात्मा बुद्ध सेवा संस्था के अध्यक्ष सीताराम यादव एवं सचिव राकेश रत्न द्वारा एक ज्ञापन सौंपते हुए बौद्ध स्तूप को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग की गई। मौके पर डीसीएलआर आदित्य नारायण झा, बीडीओ आभा कुमारी, सीओ प्रवीण सिन्हा, रविन्द्र सिंह बेरुआर, राजकुमार प्रसाद, प्रफुल्ल कुंअर, शम्भू महतो, इम्तेयाज अहमद, नेजाम खान आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी