लालू को जमानत मिलने से राजद रिचार्ज, खुशियां

मोतिहारी। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को न्यायालय से जमानत मि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 10:08 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 10:08 PM (IST)
लालू को जमानत मिलने से राजद रिचार्ज, खुशियां
लालू को जमानत मिलने से राजद रिचार्ज, खुशियां

मोतिहारी। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को न्यायालय से जमानत मिल जाने के बाद जिले के राजद नेता रिचार्ज हो गए हैं। उनको जमानत मिलने से राजद कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। हरसिद्धि के पूर्व विधायक राजेंद्र राम ने शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे अभिभावक श्री यादव गरीबों, दलितों, शोषितों, पिछड़ों सहित विभिन्न समुदाय के लोगों के दिलों में वास करते हैं। लोगों की मंगलकामना के कारण ही चैती छठपूजा के मौके पर उन्हें जमानत मिली। पार्टी कार्यकर्ता इसे छठी मईया की कृपा मान रहे हैं। इधर, जिलाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने कहा कि देश सहित राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पार्टी के गाइडलाइन को मानते हुए किसी तरह का आयोजन नहीं किया गया है। पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। श्री यादव ने कहा कि लालू यादव को जमानत नहीं मिलने पर जिले के कई नेताओं ने रंगोत्सव का त्योहार होली तक नहीं मनाया था। लेकिन श्री प्रसाद को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कोरोना का संक्रमण कम होने पर होली व दीपावली एक साथ मनाएंगे। राजद नेता मणिभूषण श्रीवास्तव ने कहा कि आज पूरे बिहार में खासकर अतिपिछड़ा, दलित, गरीब गुरबों और शोषित पीड़ित समाज में खुशी का माहौल है। अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राकेश रौशन उर्फ पप्पू सहनी ने कहा कि भगवान के घर में देर है लेकिन अंधेर नहीं है। अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिवलाल सहनी ने कहा कि उनके नेता को एक लंबी प्रतीक्षा के बाद न्याय मिला है। उनकी जमानत पर हर्ष व्यक्त करने वालों में विधायक डॉ. शमीम अहमद, मनोज यादव, ई. शशिभूषण सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र राम, फैसल रहमान, राजद नेता संतोष कुशवाहा, मदन सहनी, अच्छेलाल यादव, मुन्नीलाल यादव, नागेंद्र राम, लालबाबू खान, जावेद अहमद, डॉ. शबनम आसिफ, शहिद अख्तर, मनोज यादव, अनिल यादव, पवन यादव, मो. हसन इमाम उर्फ चांद विद्रोही, नसीम अहमद, रविशंकर वर्मा, बंटी गुप्ता, जगदीश विद्रोही, मनोज कुमार अकेला, अमरेंद्र वर्मा, इंतेजार अहमद, रमाकांत शर्मा, महेंद्र यादव, सचिन सिंह कुशवाहा, अंगद यादव, शिवनाथ चौधरी, मनौव्वर साहब, नंदू यादव, प्रदीप बैठा, सूर्य यादव, विनोद राम, चंदन सिंह कुशवाहा, रोहित सिंह कुशवाहा, तबरेज आलम, अमरेश कुशवाहा, कमरूजमा, राजदेव यादव, ध्रुव यादव, श्नीतेश बिद, अक्षय कुमार, दारोगा साह, अजीत तूरहा, राकेश चौधरी, अवधेश गुप्ता, भूषण पासवान, चंदेश्वर सहनी, राकेश पासवान, बैजू राम, मोहन सहनी, अर्जुन ठाकुर, लक्ष्मण महतो, ओमप्रकाश शर्मा आदि शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी