मोदी सरकार में साकार हो रहा अटल जी के नए भारत का सपना : राधामोहन

मोतिहारी। पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री सह सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह ने कह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Dec 2020 12:52 AM (IST) Updated:Sat, 26 Dec 2020 12:52 AM (IST)
मोदी सरकार में साकार हो रहा अटल जी के नए भारत का सपना : राधामोहन
मोदी सरकार में साकार हो रहा अटल जी के नए भारत का सपना : राधामोहन

मोतिहारी। पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री सह सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह ने कहा है कि भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जो नए भारत के निर्माण का सपना देखा था, आज वह पीएम मोदी सरकार में साकार हो रहा है। उन्होंने अटल जी की कविता को उद्धृत करते हुए कहा- स्वप्न देखा था कभी, जो आज हर धडकन मे हैं। एक नया भारत बनाने का मन आज हम सब में हैं। उसी स्वप्न को पूरा करने के लिए उन्होंने जय जवान, जय किसान व जय विज्ञान का नारा दिया था। इसी के फलस्वरूप देश के कोने कोने-कोने में कृषि विज्ञान केंद्र का निर्माण कराया। वे कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित पीएम किसान निधि योजना अंतर्गत किसान सम्मेलन सह पीएम संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री श्री सिंह ने कहा कि देश के हर घर तक जाने के लिए ग्राम सड़क योजना लागू की। गांव-गांव में दिख रही काली सड़क उनके स्वप्न को पूरा कर रही है। पीएम मोदी ने किसानों के हित में एक से बढ़कर एक कार्य किए, जिससे उनकी आमदनी दोगुनी हो सके। एनडीए के शासन काल मे जैविक खेती को बढ़ावा मिला है। मृदा परीक्षण किया गया है। किसानों का पैसा कोई बिचौलिया नहीं ले इसके लिए उनके हक की राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजने का कार्य किया गया। पीएम ने देश में किसानों का संगठन दस लाख एफपीओ को एक लाख करोड़ रुपये देने का कार्य किया। आपदा के समय में भी सरकारी सहायता सीधे किसानों को दिया जा रहा है। वहीं आज वाजपेयी जी की जयंती पर नौ लाख किसानों के खाते में किसान सम्मान योजना के तहत 18 लाख करोड़़ रुपये सीधे एक साथ खाते में डाला है। श्री सिंह ने कहा कि अटल जी नहीं होते तो गांव के लोग शहर तक नहीं आते। उन्होंने ग्राम सड़क योजना की शुरुआत की और आज गांव गांव तक पक्की सड़क बन गई है। उन्होंने विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले यूरिया की कालाबाजारी होती थी। नीम कोटेड यूरिया से किसान खुशहाल हैं। इससे पूर्व परिसर में स्थापित अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ पूर्व कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, डीएम शीर्षत कपिल अशोक, कुलपति डा. आरसी श्रीवास्तव, अटारी के निदेशक डॉ. अंजनी कुमार व केविके प्रमुख डा अरविद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। डीएम ने कहा कि यह जिला पीएम किसान निधि योजना के मामले में राज्य में दूसरे स्थान पर है। डॉ राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कुलपति डॉ आरसी श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति को सुशासन का लाभ पहुंचाने के लिए बेहतर कार्य कर रही है। मौके पर केविके के नोडल पदाधिकारी डा ब्रजेश शाही, अधिष्ठाता डा. कृष्ण कुमार, दीपिका राज, डॉ. नीलम कुमारी, नेहा पारिक, डॉ.दीनदयाल उपाध्याय उद्यान व वानिकी महाविद्यालय पीपराकोठी के अधिष्ठाता डॉ.कृष्ण कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद, नोडल पदाधिकारी डॉ.ब्रजेश शाही, राष्ट्रीय गोकुल मिशन वैज्ञानिक डॉ.ए कुंडू, आत्मा के निदेशक रणवीर कुमार, भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर महतो, राजू सिंह, राजकिशोर सिंह, पूजेश श्रीवास्तव सहित सैकड़ों किसान, वैज्ञानिक व कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी