वैक्सीनेशन की नियमित समीक्षा करें अधिकारी : डीएम

मोतिहारी। जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने बुधवार को वीसी के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 12:38 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 12:38 AM (IST)
वैक्सीनेशन की नियमित समीक्षा करें अधिकारी : डीएम
वैक्सीनेशन की नियमित समीक्षा करें अधिकारी : डीएम

मोतिहारी। जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने बुधवार को वीसी के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पीएचसी प्रभारी समेत अन्य अधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से बैठक की। इस दौरान डीएम ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु जिले में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने वैक्सीनेशन कार्य की समीक्षा करते हुए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने प्रखंड में वैक्सीनेशन की समीक्षा नियमित रूप से करें। शत प्रतिशत वैक्सीनेशन होना चाहिए। एक दिन पूर्व ही जिस स्थान पर वैक्सीननेशन होना है, उस स्थान को चिन्हित करते हुए लोगों को बताया जाए। उन्होंने कहा कि प्रति परिवार 6-6 मास्क बांटना है। मास्क जीविका के माध्यम से खरीद कर बांटना है। मास्क की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया वे एक कमेटी बना लें। मास्क का वितरण पंचायत सचिव एवं कार्यपालक सहायक द्वारा किया जाएगा। किसी भी हालत में जनप्रतिनिधि यथा मुखिया, वार्ड सदस्यों को सम्मिलित नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रखंड वार टेस्टिग की भी समीक्षा की। कहा- सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने क्षेत्र मे टेस्ट सही ढंग से कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही रोजाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का विजिट भी करेंगे तथा कार्यो की समीक्षा करेंगे। पंचायतों के चौक चौराहे पर सैनिटाइजेशन अंचल अधिकारी द्वारा कराया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधियों से सुझाव लिया जा सकता है। लेकिन किसी भी हालत में जनप्रतिनिधियों को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा। क्वारंटाइन सेंटर पर पानी, साफ-सफाई, शौचालय आदि की व्यवस्था भी अंचल अधिकारी द्वारा किया जाएगा। डीएम ने कहा कि सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों एवं जिला से निर्गत निर्देशों का पालन करना प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी का दायित्व है। दुकान-प्रतिष्ठान आदि को बंद कराना, यदि कोई दुकानदार मास्क नहीं लगाता है और खरीदार भी नहीं लगाता है तो उस दुकान को तत्काल सील कर दिया जाए। साथ ही उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी से तैयारियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि कंटेनमेंट जोन चिन्हित करते हुए उस पर पोस्टर और चेक लिस्ट, बैनर पोस्टर चिपकाया जाए। सभी पॉजिटिव पेशेंट को मेडिकल कीट उपलब्ध कराया जाय। यदि कोई कर्मचारी इस कार्य में लापरवाही करना है तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को निर्देश दिया कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 10 बैड तैयार किया जाए, ताकि वहां कोरोना मरीज का इलाज किया जा सके। वहां पर नियमित डॉक्टर एवं अन्य मेडिसिन उपलब्ध होना चाहिए। वहीं, नगर कार्यपालक पदाधिकारी अपने नगर क्षेत्र में नियमित सेनिटाइजेशन अभियान चलाएंगे। सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे अपने यहां एक कंट्रोल रूम की स्थापना करें, ताकि लोगों को सुविधा हो। एसडीओ को निर्देश दिया कि सरकार के निदेशों के अनुपालन हेतु कुछ शर्तों के साथ धारा 144 भी लगा सकते हैं। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, पंचायत राज पदाधिकारी, सिविल सर्जन एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी