आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं : प्रिस राज

छौड़ादानो प्रखंड क्षेत्र के जुआफर गांव में गुरुवार को स्थानीय मुखिया सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सोनू कुमार के पैतृक आवास पर प्रदेश लोजपा अध्यक्ष सह सांसद प्रिस राज ने दलित सेना एवं लोजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 12:34 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 12:34 AM (IST)
आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं : प्रिस राज
आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं : प्रिस राज

मोतिहारी । छौड़ादानो प्रखंड क्षेत्र के जुआफर गांव में गुरुवार को स्थानीय मुखिया सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सोनू कुमार के पैतृक आवास पर प्रदेश लोजपा अध्यक्ष सह सांसद प्रिस राज ने दलित सेना एवं लोजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके पूर्व प्रिस राज ने लखौरा के सरसौला गांव निवासी शहीद एसआइ दिनेश राम के स्वजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने बताया कि, वे लोजपा की तरफ से कर्तव्य पर शहीद होने वाले दिनेश राम को बिहार सरकार से शहीद का दर्जा देने, इस घटना की सीबीआइ जांच कराने एवं मृतक के परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग करते हैं। कहा कि, इस आशय का पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से अपनी मांग को मजबूती से रखेंगे। लोजपा विगत विधानसभा चुनाव अकेले दम पर लड़कर अच्छा मत प्रतिशत प्राप्त किया है। किसी क्षेत्र में तो लोजपा विजयी प्रत्याशी से बहुत कम मतों से हारा है। बिहार की जनता का लोजपा और चिराग पासवान पर विश्वास बढ़ा है। उन्होंने लोजपा एवं दलित सेना के कार्यकर्ताओं से अपील की कि,वे आम जनता से हमेशा जुड़े रहें एवं उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठायें। मौके पर पार्टी के प्रधान महासचिव संजय पासवान, पूर्व मंत्री विजय कुमार गुप्ता, विनीता सिंह, हरेराम मिश्रा, सुधीर कुमार ओझा, धरनीधर मिश्र, मदन पासवान, सर्फलाल पासवान, रघुवर यादव, प्रेम पासवान, बिनोद यादव, रमेश पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे। रेलवे के खिलाफ आंदोलन, हस्ताक्षर अभियान शुरू

रक्सौल : स्वच्छ रक्सौल संस्था ने रेलवे से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु चरणबद्ध आंदोलन के दूसरे चरण के आंदोलन की शुरुआत में 5 सूत्री मांगों को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से वार्तालाप हुईं। जिसमें स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार सिंह, निर्माण कार्य निरीक्षक तापस राय, क्षेत्रीय प्रबंधक सुधांशु मल्लिक, रेल सुरक्षा बल एवं रेल राज्य पुलिस को ज्ञापन सौंपा। जिसमें चार मार्च से हस्ताक्षर अभियान एवं आठ मार्च से बाटा चौक रक्सौल के समीप धरना प्रदर्शन का आयोजन करने की बात हुई। समस्याओं के समाधान नहीं होने पर आंदोलन को धारदार किया जाएगा तथा आंदोलन से संबंधित विषयों को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। समपार संख्या 33 ए पर रोड ओवरब्रिज का निर्माण अतिशीघ्र हो। महिला यात्री को देखते हुए रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर शौचालय का निर्माण हो।

chat bot
आपका साथी