'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के तहत केविवि में आयोजित होंगे कार्यक्रम

मोतिहारी । एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में एक वर्ष तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 10:28 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 10:28 PM (IST)
'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के तहत केविवि में आयोजित होंगे कार्यक्रम
'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के तहत केविवि में आयोजित होंगे कार्यक्रम

मोतिहारी । एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में एक वर्ष तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ('एक भारत, श्रेष्ठ भारत' सेल) द्वारा विश्वविद्यालय में एक वर्ष तक चलने वाले विविध कार्यक्रमों की सूची एवं एक्शन प्लान की मांग की गई थी। इसके तहत केविवि की 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' सेल द्वारा मंत्रालय को आगामी वर्ष भर आयोजित होने वाली कार्यक्रमों की सूची भेज दी गई है। अक्टूबर 2021 से अक्टूबर 2022 के बीच लगभग 42 कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इनमें से 25 कार्यक्रम मिजोरम केंद्रीय विश्वविद्यालय के साथ संयुक्त रूप से आयोजित होंगे। उल्लेखनीय है कि उच्च शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी एवं मिजोरम केंद्रीय विश्वविद्यालय, मिजोरम के 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' सेल के बीच अनुबंध है। वर्ष भर आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों का निर्धारण विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार शर्मा के मार्गदर्शन एवं दोनों विश्वविद्यालय के संबंधित सेल के सदस्यों की आपसी विचार-विमर्श के बाद हुआ है। इस संबंध में मगांकेविवि 'एकभारत श्रेष्ठ भारत' सेल के समन्वयक प्रो. रफीक उल इस्लाम ने बताया कि सेल अक्टूबर 2021 में वेबिनार का आयोजन संयुक्त रूप से करेगा। वेबिनार का विषय मिजोरम में इतिहास, संस्कृति, शिक्षा और अनुसंधान होगा। साथ ही दोनों विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। ऑफलाइन मोड में ईबीएसबी सेल एमजीसीयूबी द्वारा विशेष व्याख्यान श्रृंखला, प्रदेशानुभूति और राष्ट्रीय एकता दिवस जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होंगे। नवम्बर 2021 में बिहार पर केंद्रित वेबिनार का आयोजन संयुक्त रूप से होगा। विषय होगा 'बिहार की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, परंपरा, एवं भाषाएं। साथ ही दोनों विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। ईबीएसबी व्याख्यान श्रृंखला में प्रदेशानुभूति के भी कार्यक्रम होंगे। इस तरह वर्ष भर में दोनों विश्वविद्यालय मिलकर लगभग 25 कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

chat bot
आपका साथी