प्राथमिक स्वास्थ्य उप केंद्र का ताला तोड़ चोरी, दस्तावेज को जलाया

सुगौली प्रखंड के रघुनापुर बाजार स्थित प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार की रात चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ कई सामान की चोरी कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Mar 2019 11:04 PM (IST) Updated:Fri, 22 Mar 2019 11:04 PM (IST)
प्राथमिक स्वास्थ्य उप केंद्र का ताला तोड़ चोरी,  दस्तावेज को जलाया
प्राथमिक स्वास्थ्य उप केंद्र का ताला तोड़ चोरी, दस्तावेज को जलाया

मोतिहारी। सुगौली प्रखंड के रघुनापुर बाजार स्थित प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार की रात चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ कई सामान की चोरी कर ली। वही पानी की टंकी, नल का पाइप और अन्य उपकरण को तोड़कर उप स्वास्थ्य केंद्र से सटे नहर में फेंक दिया। उप स्वास्थ्य केंद्र एकांत में होने के कारण किसी को चोरी की भनक तक न लग सकी। गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची सेवानिवृत्त एएनएम विमला कुमारी अस्पताल की स्थिति देख थाना व पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को सूचना दी। थानाध्यक्ष सुरेन्द्र मिश्र ने पुअनि इनमुद्दीन खान को घटनास्थल भेजा। जांच के क्रम में उप स्वास्थ्य केंद्र के कुछ जरूरी दस्तावेज नहर पर होलिका दहन में जला हुआ पाया गया। साथ ही होलिका दहन स्थल से उप स्वास्थ्य केंद्र तक चोरी का समान फेंका पाया गया। बताते चलें कि पिछले वर्ष दिसंबर माह से सेवानिवृत्त एएनएम से प्रभार लेने के लिए लिपिक मनोज कुमार को प्रभार लेने के लिए आदेशित किया जा रहा है। उनके आदेश को भी अनदेखी की जा रही है। जिसको लेकर पूर्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी शंभू शरण प्रसाद द्वारा वरीय पदाधिकारी से शिकायत करने की बात कही थी। मुखिया संपत साह व ग्रामीणों ने बताया की लिपिक मनोज कुमार कार्यालय नहीं आते हैं। अस्पताल में हमेशा ताला लटका रहता है। अतिरिक्त स्वास्थ्य उप केंद्र रहने से भी यहां के लोगों को कोई फायदा नही है। इलाज कराने के लिए सुगौली ही जाना पड़ता है। इस बाबत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिवकांत मिश्रा ने बताया कि चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। साथ ही प्रभार नहीं लेने और ड्यूटी नहीं करने की स्थिति मे लिपिक मनोज कुमार से पूछताछ की जाएगी।

chat bot
आपका साथी