किशोरी को अगवा कर दुष्‍कर्म, पार की दरिंदगी की हद, हालत गंभीर

बिहार के पूर्वी चंपारण में एक किशोरी को अगवा उसके साथ दरिंदगी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

By Ravi RanjanEdited By: Publish:Thu, 31 May 2018 02:41 PM (IST) Updated:Thu, 31 May 2018 11:57 PM (IST)
किशोरी को अगवा कर दुष्‍कर्म, पार की दरिंदगी की हद, हालत गंभीर
किशोरी को अगवा कर दुष्‍कर्म, पार की दरिंदगी की हद, हालत गंभीर

पूर्वी चंपारण [जेएनएन]। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में अभी सामूहिक दुष्कर्म का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि बुधवार की रात एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपित किशोर ने किशोरी का हाथ-पैर बांध रातभर उसके साथ दरिंदगी की।

इस बीच लड़की के परिजन बेचैन रहे कि बेटी आखिर कहां गई। अभी परिजन बच्ची की खोज कर ही रहे थे कि वह गुरुवार की सुबह रोते हुए घर वापस लौटी। परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दी।

इस मामले में पीड़िता के पिता ने घोड़ासहन थाने में लैन गांव निवासी एक किशोर को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना की जानकारी होने के साथ थानाध्यक्ष युसूफ अंसारी ने किशोर को अपनी अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने लड़की को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपित के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

बताया गया है कि बुधवार की शाम लड़की नित्यक्रिया के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी बीच पहले से घात लगाए किशोर ने उसे पकड़ लिया और गांव के ही सरेह में ले गया। हाथ व पैर बांध दिए। पूरी रात उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर सुबह वह मौके से लड़की को अकेला छोड़कर फरार हो गया। जब लड़की घर लौटी तो पूरी जानकारी हुई और मामले में पुलिस कार्रवाई शुरू की गई है।

किशोरी के परिजनों ने पुलिस को सौंपे कई प्रेम-पत्र

पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को कुछ पत्र भी सौंपा है। बताया है कि किशोर ने बे-वजह उनकी बेटी को पत्र भेजे। वहीं लड़की ने भी इस बात को स्वीकार किया है। पुलिस इस विषय पर जांच कर रही है।

मामले में आरोपित युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। इस मामले में स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा।

आलोक कुमार सिंह

पुलिस उपाधीक्षक, सिकरहना (पूचं.)

chat bot
आपका साथी