सड़क हादसे में एक की मौत, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

मोतिहारी। गोविदगंज थाना क्षेत्र के मुंडा में अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मुड़ा गांव निवासी पूर्व मुखिया पति अरुण सहनी (39) अपने दुकान के सहायक श्यामू कुमार के साथ अपनी निषाद इलेक्ट्रॉनिक दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 10:39 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 10:39 PM (IST)
सड़क हादसे में एक की मौत, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम
सड़क हादसे में एक की मौत, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

मोतिहारी। गोविदगंज थाना क्षेत्र के मुंडा में अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मुड़ा गांव निवासी पूर्व मुखिया पति अरुण सहनी (39) अपने दुकान के सहायक श्यामू कुमार के साथ अपनी निषाद इलेक्ट्रॉनिक दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे। तभी संग्रामपुर की तरफ से आ रहे अज्ञात पिकअप ने टक्कर मार दी। जिसके चलते श्री सहनी बुरी तरह से जख्मी हो गए। वहीं उनके दुकान का सहायक भी बुरी तरह से जख्मी हो गया। उन्हें इलाज के लिए अरेराज रेफरल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया। मोतिहारी स्थित एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी हालत नाजुक बताते हुए पटना उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। जहां उनकी मौत हो गई। वही घायल युवक अभी इलाजरत है। गुस्साए लोगों ने गोविन्दगंज थाना के बगल में सलहां चौक एसएच 74 को जाम कर उचित कार्रवाई और मुवावजे की मांग कर रहे थे। मौके पर उपस्थित स्थानीय विधायक राजू तिवारी, जिला परिषद सदस्य शैलेंद्र कुमार उर्फ पप्पू मिश्रा, बीडीओ मनोरंजन कुमार पांडेय, गोविदगंज थाना के एसआई ताराकांत झा, एएसआई सुबोध कुमार सिंह, वर्तमान थाना प्रभारी विवेका सिंह और कुछ स्थानीय नेताओं के द्वारा समझा बुझाकर जाम को हटवाया गया। विधायक श्री तिवारी ने कहा कि यह परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। श्री सहनी भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला स्तरीय नेता थे। उनके निधन पर स्थानीय भाजपा नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील मणि तिवारी, विवेकानंद पांडेय, संजय पांडेय, राकेश पांडेय, प्रभुनाथ तिवारी, सूरज पांडेय, विवेकानंद तिवारी आदि लोग शामिल है।

chat bot
आपका साथी