लॉकडाउन उल्लंघन मामले में एक गिरफ्तार

मोतिहारी । छतौनी थाना की पुलिस ने शुक्रवार की रात छतौनी चौक पर देर रात होटल खोलने क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Jun 2020 11:00 PM (IST) Updated:Sun, 28 Jun 2020 06:17 AM (IST)
लॉकडाउन उल्लंघन मामले में एक गिरफ्तार
लॉकडाउन उल्लंघन मामले में एक गिरफ्तार

मोतिहारी । छतौनी थाना की पुलिस ने शुक्रवार की रात छतौनी चौक पर देर रात होटल खोलने के आरोप में संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस निरीक्षक मुकेशचंद्र कुमर ने बताया है कि छतौनी चौक पर देर रात होटल खोलने के मामले में होटल व्यवसायी राकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया र्है। बताते दे कि अन लॉकडाउन प्रथम के शुरू होने पर सरकार का निर्देश है कि नौ बजे रात के बाद शहर के एक भी दुकान नहीं खुलेगी। इसके लिए जिला प्रशासन के द्वारा कई बार शहर में भ्रमण व माइकिग के माध्यम से दुकानदारों को हिदायत दी जा चुकी है। बावजूद देररात तक होटल खोलने के मामले में संचालक को गिरफ्तार किया गया है।

chat bot
आपका साथी