एनएसएस ने व्रतियों के बीच बांटे वस्त्र व पूजा सामग्री

लोक आस्था के महापर्व छठ के मद्देनजर नवयुवक समाज सेवा संगठन की ओर से छठ व्रतियों के बीच सैकड़ों की संख्या में साड़ी का वितरण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 11:51 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 11:51 PM (IST)
एनएसएस ने व्रतियों के बीच बांटे वस्त्र व पूजा सामग्री
एनएसएस ने व्रतियों के बीच बांटे वस्त्र व पूजा सामग्री

मोतिहारी। लोक आस्था के महापर्व छठ के मद्देनजर नवयुवक समाज सेवा संगठन की ओर से छठ व्रतियों के बीच सैकड़ों की संख्या में साड़ी का वितरण किया गया। शहर के अवधेश चौक, सुरहा रोड में आयोजित वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के संस्थापक अध्यक्ष समरेंद्र गिरि उर्फ ¨पटू गिरि ने किया। मौके पर उन्होंने छठ व्रतियों से जनमानस की सुख समृद्धि का आशीर्वाद छठ मैया से मांगने की अपील की। कहा कि छठ पर्व अत्यंत स्वच्छता व शुद्धता वाला पर्व है। भगवान भास्कर जहां हमें ऊर्जा का अक्षय भंडार देते हैं, वहीं मातृशक्ति छठ मैया हमें जीवन क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। मौके पर संगठन के छात्र अध्यक्ष छोटू उर्फ अभिराज, जिलाध्यक्ष रवि राज, जिला संयोजक शंकर सर्राफ, बादल कुमार, संदीप सर्राफ, ऋतिक सर्राफ, तजम्मुल हुसैन, नवनीत गिरि, शकील अहमद, राजू कुमार, ¨मटू गिरि आदि उपस्थित थे।

तेतरिया : जिला जदयू के महासचिव क¨वद्र कुशवाहा ने छठ व्रतियों के बीच अंग वस्त्र व फल का वितरण किया। उन्होंने भुआलीडीह व झिटकहियां के करीब पांच सौ लोगों को धोती, साड़ी व नकद दिए गए। मौके पर पूर्व मुखिया शिव चौधरी, बबलू कुशवाहा आदि मौजूद थे। इधर घेघवा पंचायत मे समाजसेवी पप्पू यादव ने भी डेढ़ सौ साड़ी का वितरण किया।

घोड़ासहन : प्रखंड के लौखान पंचायत के विभिन्न गांवों में सोमवार को समाजसेवी शंभू प्रसाद द्वारा दर्जनों छठव्रतियों के बीच पूजन-सामग्री का वितरण किया गया। मौके पर मुखिया धनराजी देवी, वार्ड सदस्य रामाधार भगत, मुकेश कुमार मौजूद रहे।

सुगौली : उत्तरी छपरा बहास पंचायत के कैथवलिया गांव में प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अंगद चौरसिया व पूर्व मुखिया पुतुल चौरसिया ने पांच सौ छठव्रतियों के बीच साड़ी का वितरण किया। अध्यक्ष श्री चौरसिया ने भवानीपुर, मेहवा, सपहां गांव में व्रतियों के बीच वस्त्र व पूजन सामग्री का वितरण किया। मौके पर सिकंदर चौरसिया, मो. नाजिम, रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष पवन चौरसिया, अली हसन मियां, पप्पू श्रीवास्तव, राजू चौरसिया, राकेश श्रीवास्तव, मो¨मद्र सहनी, बिकाउ चौरसिया, विवेक कुमार मौजूद थे। वही दूसरी ओर छठ पूजा को लेकर छठ घाट, सड़क और रात में रोशनी की व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद, वार्ड पार्षद और नगरकर्मी सहित अन्य समाजसेवी संस्था के लोगों ने आसपास के कई छठ घाटों का दौरा किया। घाटों की आवश्यक व्यवस्था को दुरुस्त करने में मुख्य पार्षद पुत्र सह को-ऑपरेटिव के निदेशक मनोज सहनी, उप मुख्य पार्षद श्याम शर्मा, मुखिया अवधेश कुशवाहा, मुखिया प्रभाकर मिश्र, अंकुर चौधरी, नगर पार्षद जितेंद्र ¨सह, असफाक आलम, राजेश्वर ठाकुर, बुचुन तिवारी, अखिलेश झा, राजेश चौधरी, संतोष जायसवाल, शैलेश कुशवाहा, रईस लाल प्रसाद, उपेंद्र सहनी, मो. तालिम, योगेंद्र पूरी, रमेश राम, चंद्रिका शरण शर्मा, अशोक सोनी, प्रमोद पासवान, कर्मचारी किशोरी प्रसाद लगे हुए हैं। सिकरहना : अनुमंडल क्षेत्र में लोक अस्था पर्व छठ को लेकर अधिकारी स्तर पर छठ घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है। एसडीओ, डीसीएलआर राकेश रजंन एवं सीओं अशोक कुमार श्रीवास्तव द्वारा प्रखंड क्षेत्र के बाबा मस्त राम पोखर, शीतलपट्टी पोखर, निरीक्षण भवन पोखर, और्रया, पिपरा, ढाका रामचंद्र सहित दर्जनों घाटों का निरीक्षण किया गया। पताही : छठ पर्व को सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन कराने को लेकर विभिन्न पंचायतों के घाटों का जायजा लेते हुए जिहुली पंचायत के पनपीही पोखरा छठ घाट का एसडीओ मेघावी, पकड़ीदयाल डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय, अंचलाधिकारी रोहित कुमार, थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार आदि ने जायजा लिया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने अंचल अधिकारी और थानाध्यक्ष को घाटों पर व्रतियों को कोई असुविधा न हो इसको लेकर दिशा-निर्देश दिया।

गो¨वदगंज : छठ को लेकर सोमवार को शहर से लेकर गांव तक छठव्रतियों में वस्त्र व प्रसाद सामग्री वितरण करने का दिन रहा। विधायक राजू तिवारी, पूर्व विधायक राजन तिवारी, नगदाहां मुखिया कामेंद्र मणि त्रिपाठी, सिकटिया मुखिया चन्देश्वर ¨सह, बभनौली मुखिया हर्षवर्धन पाण्डेय, नवादा मुखिया मंजू देवी, पिपरा मुखिया पप्पूरंजन मिश्रा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील मणि तिवारी, जदयू नेता साकेत ¨सह, जदयू नेता श्रवण दास, शिक्षक मदन मोहन नाथ तिवारी ने अपने अपने आवास पर वस्त्र व प्रसाद का वितरण किया।

चिरैया : खड़तरी मध्य पंचायत के खड़तरी गांव में दयाशंकर ¨सह के दरवाजे पर एवं राजकीय मध्य विद्यालय लालबेगिया तथा राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय चिरैया के प्रांगण में जिला परिषद अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल एवं ढाका के पूर्व विधायक पवन जायसवाल ने सैकड़ो छठ व्रतियों के बीच साड़ी का वितरण किया।

chat bot
आपका साथी