विवाहिता की हत्या कर ट्रंक में रख शव को जलाया

दहेज लोभियो ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मशार कर दिया है। यह शर्मनाक घटना थाना क्षेत्र के कनूनिया गांव की है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 07:00 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 07:00 PM (IST)
विवाहिता की हत्या कर ट्रंक में रख शव को जलाया
विवाहिता की हत्या कर ट्रंक में रख शव को जलाया

मोतिहारी। दहेज लोभियो ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मशार कर दिया है। यह शर्मनाक घटना थाना क्षेत्र के कनूनिया गांव की है। जहां दहेजलोभी ससुरालियों ने शुक्रवार की रात तीन बच्चों की मां की न केवल हत्या कर दी बल्कि साक्ष्य छुपाने के लिए शव को घर में रखे ट्रंक में जला कर सपरिवार भाग निकले है। जिसकी सूचना मिलते ही बंजरिया थाना क्षेत्र के गोखूला निवासी रामभरोष राय अपने पुत्र व सगे संबंधियों के साथ गांव पहुंचे। साथ ही थाना को सूचना दी। सूचना पाते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार एसआई रंधीर कुमार व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ गांव पहुंच परिजनों के साथ शव की तलाश के खेत खलिहानों में ढूंढा। पर नहीं मिलने पर दंडाधिकारी आकाश कुमार के देखरेख में घर का ताला तोड़ जैसे ही पुलिस व परिजन अन्दर गये। सभी स्थिति देख दंग रह गरे। कपड़े रखे जाने वाले ट्रंक में शव को जला दिया गया था। इस संबंध में मृतक ललिता देवी के पिता श्री यादव ने बताया 2005 में अपनी पुत्री की शादी श्रीनारायण यादव के पुत्र रामनरेश यादव के साथ की थी। तब से लगातार दहेज की मांग होती रही। इस बीच पुत्री ने दो पुत्र व एक पुत्री को जन्म दिया। बड़ा नाती दस वर्ष का है । जबकि छोटी नातीन दो वर्ष की है। पर अत्याचार रूका नहीं। सबों ने मिलकर हत्या कर दी। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया अभी तक आवेदन नहीं मिला है। फिर भी कानूनी प्रकिया शुरू कर दी गयी है।

chat bot
आपका साथी