बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करना सबसे ज्यादा जरूरी : कंठ

राष्ट्र निर्माण के लिए बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करना सबसे ज्यादा जरूरी है। यदि बच्चों के भविष्य को सुरक्षित नहीं किया गया तो राष्ट्र का भी भविष्य असुरक्षित हो जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 01:42 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 01:42 AM (IST)
बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करना सबसे ज्यादा जरूरी : कंठ
बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करना सबसे ज्यादा जरूरी : कंठ

मोतिहारी । राष्ट्र निर्माण के लिए बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करना सबसे ज्यादा जरूरी है। यदि बच्चों के भविष्य को सुरक्षित नहीं किया गया तो राष्ट्र का भी भविष्य असुरक्षित हो जाएगा। उक्त बातें गोवा के पूर्व डीजीपी सह प्रयास जुबेनाइल एंड सेंटर के महासचिव आमोद कंठ ने रविवार की देर शाम शहर के शरण प्लाजा कॉन्फ्रेंस हॉल में एमएमटी प्रयास द्वारा आयोजित आभार उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इसके पूर्व उन्होंने संस्था के सभी वरीय सदस्यों के साथ कार्यक्रम का दीप जलाकर उद्घाटन किया। अध्यक्षता एमएमटी प्रयास के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष शरण व संचालन संस्थापक सदस्य सह रंगकर्मी प्रसाद रत्नेश्वर ने किया। अध्यक्ष डॉ. शरण ने मंचासीन अतिथियों को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कमी के कारण ही आज नाबालिग बच्चे भी अपराध में शामिल होने लगे हैं। समाज के वैसे उपेक्षित जरूरतमंद बच्चों को बसंतपुर स्थित एमएमटी प्रयास में शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान, हेल्थ ज्ञान, योगा, स्वच्छता के प्रति जागरूक कर एक सभ्य जिदगी बिताने का काम 19 वर्षो से किया जा रहा है। संस्था के सचिव रामभजन ने कहा कि ने बताया कि महेंद्र प्रसाद यादव को स्थापना काल के अध्यक्ष स्व. डॉ. शंभूशरण सम्मान, रामनाथ सिंह को सचिव स्व. एनपी ललित सम्मान, भूदाता बैद्यनाथ प्रसाद सिंह को डॉ. दीप नारायण मिश्र सम्मान, सरदार सत्यपाल सिंह छाबड़ा को स्व. ज्ञान प्रकाश शर्मा सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं श्री कंठ ने डॉ. आशुतोष शरण, डॉ. अतुल कुमार, डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. संजय कुमार, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. अभिषेक मिश्रा, हरिहर गोपाल, प्रसाद रत्नेश्वर, विवेक मेहता को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान विश्व के सबसे तेज चित्रकार परम शाह ने मुख्य अतिथि की तस्वीर बनाकर उन्हें भेंट की। कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना मिश्रा, इनरव्हील क्लब की संगीता चित्रांश, पं. उगम पाण्डेय महाविद्यालय की प्राध्यापक प्रो. पुतुल सिन्हा, महिला सशक्तिकरण मंच की संस्थापक प्रो. बबीता श्रीवास्तव को समाज के लिए बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। मौके पर सिटीजन फोरम के प्रशांत जायसवाल, जानपुल व्यवसायिक संघ के अजय कुमार, मीरा सत्यप्रिया, निस्वार्थ फाउंडेशन के केशव कृष्णा, हिदी बाजार व्यवसायिक संघ के विक्की कुमार, आयाम के विजय अमित, प्रयास रक्सौल की आरती कुमारी, समस्तीपुर के जितेंद्र कुमार, मनोज कुमार, बचपन बचाओ अभियान के विजय शर्मा, केयरटेकर गौतम कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी