मोदी सरकार ने गरीबों को दी आर्थिक, राजनीतिक व सामाजिक आजादी : मंत्री

मोतिहारी । गन्ना उद्योग एवं विधि विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि राजनीतिक आजादी तो हमें 1947 में मिल गई लेकिन समाज के वंचित लोगों किसानों और गरीबों को आर्थिक राजनीतिक और सामाजिक आजादी नरेंद्र मोदी की सरकार ने दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 10:45 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 10:45 PM (IST)
मोदी सरकार ने गरीबों को दी आर्थिक, राजनीतिक व सामाजिक आजादी : मंत्री
मोदी सरकार ने गरीबों को दी आर्थिक, राजनीतिक व सामाजिक आजादी : मंत्री

मोतिहारी । गन्ना उद्योग एवं विधि विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि राजनीतिक आजादी तो हमें 1947 में मिल गई लेकिन समाज के वंचित लोगों, किसानों और गरीबों को आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक आजादी नरेंद्र मोदी की सरकार ने दिया। वहीं दूसरी ओर बिहार के विकास की नई इबारत लिखने की शुरुआत नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी की सरकार से हुई। वे रविवार को मेहसी स्थित हरपुरनाग के कैलाशपति मिश्र सभागार में आयोजित भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना व संचालन जिला महामंत्री डॉ लालबाबू प्रसाद व मार्तण्ड नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मंत्री ने कहा कि प्रत्येक क्षेत्रों में बेटियां आगे आई हैं। युवाओं के स्किल डेवलपमेंट को लेकर कौशल विकास व उधमी योजना आरम्भ किए गए। सड़कें बनीं हैं, शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। वहीं बैठक में विधायकों व जिला प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए पिपरा विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इस दल में कोई छोटा बड़ा नहीं है। सभी एक समान है। संगठन की शक्ति के बल पर भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरी है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता साधुवाद के पात्र है। जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने कार्यकर्ताओं के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि आज बिहार में मोतिहारी संगठन जिला का अपना एक अलग स्थान है। इसका श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है। कहा कि चाहे कोरोना काल हो, बाढ़ की विभीषिका हो या कोई अन्य आपात स्थिति हो भाजपा के कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के सूत्र को पूरी निष्ठा और समर्पण से धरातल पर उतारने का पुनीत कार्य किया है। बैठक में महामंत्री विवेकानंद पांडेय के शोक प्रस्ताव पर दिवंगत पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की श्रद्धांजलि अर्पित की गई। हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसका गोविदगंज विधायक सुनील मणि तिवारी व पूर्व विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह ने समर्थन किया। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू ने 17 से 19 दिसंबर तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के महत्व और रूपरेखा पर प्रकाश डाला। वही 13 दिसम्बर को दिव्य काशी- भव्य काशी कार्यक्रम को क्षेत्र के शिवालयों पर स्क्रीन के माध्यम से देखना सुनिश्चित करने की बात कही। भाजपा किसान प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री अजय कुमार के धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक में राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रकिशोर मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, जिला प्रवक्ता संजीव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा दिलीप कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा पुतुल पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अब्दुल कलाम, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा डॉ.उमेश चंद्रा एवं मनोज पासवान, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मोहिब्बुल हक, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा राजकिशोर कुशवाहा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मीना मिश्रा, जिला संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ प्रो.अरुण कुमार मिश्रा, जिलाध्यक्ष अतिपिछड़ा मोर्चा अनिरुद्ध सहनी, विजय राम, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा दीपक शर्मा, नगर अध्यक्ष दक्षिणी मंडल रविभूषण श्रीवास्तव, जिला मंत्री विनोद कुशवाहा, देवेश सिंह, राकेश गुप्ता एवं गुड्डी देवी, कार्यालय मंत्री पप्पू पांडेय, पवन राज, कुंदन पासवान, श्यामा तोदी, पवन सर्राफ, रोहित सिंह,अजय सिंह, हरजीत सिंह राजू, धर्मदेव कुशवाहा, आदिल रजा, नीरज यादव, बउआ पांडेय, आनंद सिंह, शत्रुघ्न महतो, रंजीत गुप्ता, राधेश्याम यादव, अंजन सिंह सहित जिला कार्य समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी