नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आधी आबादी की रही सर्वाधिक भागीदारी

मोतिहारी । पूर्वी चंपारण जिला के नक्सल प्रभावित पकड़ीदयाल पताही व आदापुर प्रखंड में रविवार को संपन्न हुई चुनाव में आधी आबादी की सर्वाधिक भागीदारी रही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:14 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:14 PM (IST)
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आधी आबादी की रही सर्वाधिक भागीदारी
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आधी आबादी की रही सर्वाधिक भागीदारी

मोतिहारी । पूर्वी चंपारण जिला के नक्सल प्रभावित पकड़ीदयाल, पताही व आदापुर प्रखंड में रविवार को संपन्न हुई चुनाव में आधी आबादी की सर्वाधिक भागीदारी रही। प्रखंड में शाम पांच बजे तक पकड़ीदयाल में 68.34, पताही में 71.45 एवं आदापुर में 55.48 फीसद महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वही पंचायत चुनाव में पहली बार मतदान करने वाली महिलाओं व युवतियों की संख्या भी सर्वाधिक रही। पकड़ीदयाल प्रखंड के बूथ संख्या 11 व 40 पर सर्वाधिक भीड़ महिला मतदाताओं की दिखी। वही चैता पंचायत के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय स्थित बूथ संख्या 07 व 08 पर महिला मतदाताओं की लंबी कतार दिखी। महिला पूजा कुमारी, संध्या देवी, लाजवंती देवी आदि ने बताया कि वे सर्व प्रथम मतदान के लिए पहुंची है। यहां से लौटने के बाद घर में कामों में जुटेंगी। वही कुछ महिला मतदाताओं का कहना था पहले मतदान फिर जलपान। इधर जयमंगल उच्च विद्यालय के बूथ संख्या 101 पर पुरूष तो 103 पर महिला मतदाताओं की लंबी कतार दिखी। यहां पहली बार मतदान कर लौटी स्नातक की छात्रा समीक्षा कुमारी ने बताया कि वह पंचायत चुनाव में पहली बार मतदान कर काफी उत्साहित है। वही पूजा कुमारी ने बताया कि वह भी पहली बार पंचायत चुनाव में मतदान के लिए कतार में खड़ी है। पताही प्रखंड के बखरी पंचायत के बूथ नंबर 151, 152, 153 व 154 पर सर्वाधिक महिला मतदाताओं की भीड़ रही। यहां महिला मनीषा कुमारी, दिव्या कुमारी, विभा देवी, लालमती देवी ने कहा कि पंचायत की सरकार बनाने में महिलाओं की भीगदारी सुनिश्चित हो इसको लेकर वे मतदान के लिए घरों से निकली है। इन महिलाओं ने बताया कि कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रूप में जाना जाने वाले प्रखंड क्षेत्र के हर गांव तक विकास की बयार पहुंची है। सर्वाधिक महिलाओं बताया कि सड़कें बन जाने से सब कुछ आसान हो गया है। हालांकि कुछ महिलाओं ने शिक्षा में सुधार व स्वच्छता के प्रति जागरूकता की कमी को रेखांकित किया। कहा कि इस पर बेहतर काम करने की जरूरत है।

chat bot
आपका साथी