महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय ने मूल्यांकन में 15 विश्वविद्यालयों को छोड़ा पीछे

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय कम समय व सीमित संसाधन में बेहतर उपलब्धि हासिल किया है। मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा नेशलन इंस्टीच्यूशनल ऑफ रैंकिग फ्रेमवर्क में 59 फीसद उपलब्धि हासिल की है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 11:55 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 11:55 PM (IST)
महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय ने मूल्यांकन में 15 विश्वविद्यालयों को छोड़ा पीछे
महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय ने मूल्यांकन में 15 विश्वविद्यालयों को छोड़ा पीछे

मोतिहारी । महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय कम समय व सीमित संसाधन में बेहतर उपलब्धि हासिल किया है। मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा नेशलन इंस्टीच्यूशनल ऑफ रैंकिग फ्रेमवर्क में 59 फीसद उपलब्धि हासिल की है। यह विश्वविद्यालय इन चार वर्षों में 15 विश्वविद्यालयों को पीछे छोड़ दिया है। इसमें कई विश्वविद्यालय ऐसे भी हैं जो काफी पुराने हैं। बताया गया कि बंगाल के विश्व भारती विश्वविद्यालय को भी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी पीछे छोड़ चुका है। बताया गया कि चुकि विश्वविद्यालय की स्थापना को पांच साल से कम हुए हैं इसलिए इसे ग्रेडिग नहीं मिली है। कुलपति संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। इतने कम समय में विश्वविद्यालय के बेहतर करने के पीछे यहां की व्यवस्था के साथ छात्रों का प्लेसमेंट का श्रेय जाता है। उन्होंने विश्वविद्यालय के शिक्षकों को इसके लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सब उनके मेहनत के बल पर ही संभव हुआ है।

chat bot
आपका साथी