हर्षोल्लास के साथ हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा

मोतिहारी । देवलोक के अभियंता बाबा विश्वकर्मा की पूजा कल कारखानों और मोटर गैरेजों में धूमधाम से हुई। रिपुराज एग्रो शिवम फ्लावर मिल शिवशक्ति इंटरप्राइजेज आदि फैक्ट्रियों में वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 11:28 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 11:28 PM (IST)
हर्षोल्लास के साथ हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा
हर्षोल्लास के साथ हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा

मोतिहारी । देवलोक के अभियंता बाबा विश्वकर्मा की पूजा कल कारखानों और मोटर गैरेजों में धूमधाम से हुई। रिपुराज एग्रो, शिवम फ्लावर मिल, शिवशक्ति इंटरप्राइजेज आदि फैक्ट्रियों में वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा की गई। एसएसबी 47 वीं वाहिनी मुख्यालय पनटोका तथा बाहरी सीमा चौकियों में हर्षोल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसएसबी 47 वीं बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट एजेंद्र मनी सिंह ने सभी अधिकारियों एवं जवानों को शुभकामनाएं दीं। पूजा के उपरांत पौधारोपण का भी आयोजन किया गया। कार्यवाहक कमांडेड ने सभी अधिकारियों एवं जवानों को कोविड-19 के प्रति खास हिदायतें दीं और फिट इंडिया मूवमेंट को सफल बनाने पर भी जोर दिया। मौके पर एम ब्रोजेन सिंह उप कमांडेंट, मनोज कुमार उप कमांडेंट, रविद्र कुमार सहायक कमांडेंट व अन्य अधिकारी तथा जवान मौजूद थे। श्रीराम जानकी मंदिर सह विवाह भवन परिसर में रक्सौल नाई संघ, के तत्वावधान में विश्वकर्मा भगवान का पूजनोत्सव मुख्य पुजारी अरूण पाण्डेय उर्फ पप्पू पाण्डेय के संयोजन में संपन्न हुआ। मौके पर यजमान के रूप में शिवमंगल ठाकुर, संघ के अध्यक्ष रघुनाथ ठाकुर, सचिव उमेश ठाकुर, उन्ती ठाकुर , बिरजू ठाकुर, बलिष्ठ ठाकुर,विनोद ठाकुर , विकास ठाकुर, उमेश ठाकुर, महबूब आलम, शिवमंगल ठाकुर , वीरेन्द्र ठाकुर, नंदू ठाकुर, मजीबुर ठाकुर, देवनाथ ठाकुर, धर्मदेव ठाकुर , प्रमोद ठाकुर ,अखिलेश ठाकुर, प्रमोद कुमार, अनर्जित ठाकुर एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

----------

सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रतिमा का विसर्जन अनुमंडल के रक्सौल, आदपुर,छौड़ादानो, रामगढ़वा प्रखंडो में में सख्त सुरक्षव्यवस्था के बीच प्रतिमा का विसर्जन किया गया। अधिकांश स्थलों पर कोरोना संक्रमण को लेकर प्रतिमा का स्थापना नही किया गया था। कल करखानो में कैलेंडर रख लोगो ने वैदिकमंत्रोचार्य के साथ पूजा की।

chat bot
आपका साथी