मास्क व शारीरिक दूरी के साथ खान-पान पर भी ध्यान देना जरूरी

मोतिहारी। जिले में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। लगातार बढ़ रह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 12:31 AM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 12:31 AM (IST)
मास्क व शारीरिक दूरी के साथ खान-पान पर भी ध्यान देना जरूरी
मास्क व शारीरिक दूरी के साथ खान-पान पर भी ध्यान देना जरूरी

मोतिहारी। जिले में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। लगातार बढ़ रहे संक्रमण के कारण लोगो में भी भय व्याप्त है। ऐसे में विशेषज्ञों की मानें तो मास्क व शारीरिक दूरी जैसे नियमों का पालन जरूरी है। लोगों को अपनी खानपान की आदतों में भी बदलाव करना चाहिए। जिले के नामचीन शिशुरोग विशेषज्ञ संजीव रंजन बताते हैं कि कोरोना वायरस का संक्रमण वैसे लोगों को ज्यादा असर करता है, जिनकी प्रतिरोधक क्षमता काफी कम है। प्रतिरोधक क्षमता को खानपान और व्यायाम के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए बस दिनचर्या में थोड़ा सा बदलाव लाते हुए व्यायाम को शामिल करना होगा और डाइट को मेनटेन करना है।

बच्चों का रखे खास ख्याल

डॉ. रंजन बताते हैं कि कोरोना महामारी का नया स्ट्रेन बच्चों के लिए भी खतरनाक साबित हो रहा है। ऐसे में सतर्कता बरतना जरूरी है। बच्चों को पौष्टिक डाइट देना चाहिए। तीन साल से कम के बच्चों की रोग से लड़ने की क्षमता काफी कम होती है। इसलिए उन्हें बाहर न जाने दें। इससे बड़े बच्चे हों तो उन्हें मास्क पहनाकर ही बाहर ले जाएं। बच्चों को मुंह में हाथ डालने की आदत होती है। इस आदत को छुड़ाना भी जरूरी है। बच्चों को अजनबियों से दूर रहना सिखाना चाहिए। वहीं, अगर बच्चे को सर्दी-जुकाम हो जाए तो काफी एहतियात बरतनी चाहिए।बच्चों को साफ कैसे रहना है और वायरस से बचने के लिए कैसे 20 सेकेंड तक अच्छे से हाथ धुलना है, ये सिखाएं। साथ ही इसकी प्रैक्टिकल ट्रेनिग दें। बच्चे जब भी बाहर निकलें, लौटने के बाद उनके हाथ धुलाएं। बच्चों को यह भी पता होना चाहिए कि 20 सेकेंड कितना लंबा होता है। इसके लिए टाइमर सेट कर बच्चों को ट्रेनिग दे सकते हैं। उन्हें बताएं कि खाने से पहले भी हाथ धोना बेहद जरूरी है। बच्चों को स्कूलों में भी हाथ धुलने की सीख देनी है। यह भी बताएं कि बच्चों को अपना चेहरा नहीं छूना है। घर के किशोर उम्र के बच्चों को मास्क जरूर पहनाएं।

शारीरिक श्रम व बेहतर खानपान से कोरोना रहेगा दूरकोरोना वायरस से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर बचा जा सकता है। इसके लिए जरूरत है बेहतर खान पान की। डॉ कुमार अमृतांशु बताते हैं कि कोरोना वायरस से बचने के लिए सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है। एक दूसरे से संपर्क में न आए और अच्छी डाइट लेनी चाहिए। जिस व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता ज्यादा होती है उसको कोई भी बीमारी नुकसान नहीं पहुंचा सकती। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए नियमित व्यायाम जरूरी है। वहीं विटामिन सी व डी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना भी लाभदायक होता है।

chat bot
आपका साथी