पं. दीनदयाल का एकात्म मानववाद पा रहा ख्याति : भाजपा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्र निर्माण के लिए अपना सर्वस्व जीवन समर्पित कर दिया। वे एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता थे। उक्त बातें भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल ने शनिवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 12:45 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 12:45 AM (IST)
पं. दीनदयाल का एकात्म मानववाद पा रहा ख्याति : भाजपा
पं. दीनदयाल का एकात्म मानववाद पा रहा ख्याति : भाजपा

मोतिहारी । पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्र निर्माण के लिए अपना सर्वस्व जीवन समर्पित कर दिया। वे एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता थे। उक्त बातें भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल ने शनिवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय को देश आज शिद्दत से याद कर रहा है। देशभर में आज उनकी 105वीं जयंती मनाई जा रही है। उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि एक तरफ साम्यवाद जहां अंतिम सांस ले रहा है, वही उनका दिया एकात्म मानववाद का सिद्धांत आज सम्पूर्ण वीश्व में ख्याति प्राप्त कर रहा है। देश का पहला इथेनॉल हब बनने जा रहा है। इसके लिए पहले ही 35 हजार करोड़ निवेश का प्रस्ताव आया चुका है। किसान आंदोलन में शामिल लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग एक गैंग की तरह कार्य कर रहे हैं। सबसे पहले उन्होंने पिपराकोठी जाकर पंडित जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर सूबे के मंत्री प्रमोद कुमार, पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, जिला महामंत्री मार्तण्ड नारायण सिंह, किसान मोर्चा के प्रशिक्षण प्रभारी रंजीत कुमार कुशवाहा, दानापुर मंडल के अध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहिबुल हक, ओमप्रकाश सिंह, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, संजय सिंह, डॉ लालबाबू प्रसाद, ईश्वरचंद्र सागर सहित अन्य लोग उपस्थित थे। दीनदयाल की जयंती पर लगाए गए 71 पौधे

बंजरिया : भाजपा रक्सौल जिला अन्तर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती का आयोजन चैलाहां में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बरूण सिंह ने की। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा ने दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद कार्यकत्र्ताओं ने अजगरी में 71 पौधे लगाए गए। मौके पर जिला प्रभारी राणा दिलीप सिंह, मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ललन चौधरी, अखिलेश गुप्ता, ज्योति नारायण चौधरी, आईटी सेल के जिला संयोजक दीपक कुमार सिंह, अनिल जोशी, अवधेश सहनी, संतोष सिंह, भागवत लाल प्रसाद, राजू प्रसाद, नन्द किशोर पंडित, शंकर सर्राफ, मनोज सहनी, सोनू पाठक, दीनबंधु आर्य सहित कई कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी