अंचलाधिकारियों को कृषि सम्मान निधि योजना की अनुशंसा करने का निर्देश

अनुमंडल कार्यालय के सभागार में एसडीओ आरती कुमारी की अध्यक्षता में अंचल अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 11:38 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 11:38 PM (IST)
अंचलाधिकारियों को कृषि सम्मान निधि योजना की अनुशंसा करने का निर्देश
अंचलाधिकारियों को कृषि सम्मान निधि योजना की अनुशंसा करने का निर्देश

रक्सौल । अनुमंडल कार्यालय के सभागार में एसडीओ आरती कुमारी की अध्यक्षता में अंचल अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। बैठक में विभिन्न प्रखंडों के सीओ और कृषि पदाधिकारियों ने भाग लिया। एसडीओ सुश्री आरती ने अंचलाधिकारियों को किसान सम्मान निधि की अनुशंसा करने का आदेश दिया। जिसमें बताया कि सही किसान छूटें नहीं, इसका ख्याल रखना है। इसके अनुश्रवण के लिए प्रखंड कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। इसके उपरांत राजस्व वसूली और अन्य विकास कार्यों पर चर्चा हुई। बैठक में रक्सौल अंचल अधिकारी विजय कुमार, आदापुर संजय कुमार झा, छौड़ादानो पंकज कुमार, रामगढ़वा मणिभूषण कुमार आदि उपस्थित थे। इसके उपरांत राजस्व वसूली और अन्य विकास कार्यों पर चर्चा हुई। चकिया में धान के बीज वितरण की कवायद शुरू चकिया प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ व अतिवृष्टि से धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। ऐसे किसानों के राहत के लिए कृषि विभाग के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के 18 पंचायत के 12 सौ किसानों के बीच 112 क्विटल धान का बीज वितरण की कवायद शुरू कर दी है। किसानों के बीच आकस्मिक धान बीज वितरण की समीक्षा के लिए बुधवार को कृषि विभाग के पदाधिकारियों की बैठक प्रखंड मुख्यालय के ट्राइसेम भवन में बीडीओ अब्दुल कयूम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजदेव रंजन व प्रखंड आत्मा अध्यक्ष अजय देव ने उपस्थित कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार व अन्य को प्रखंड के पंजीकृत किसानों के बीच निशुल्क बीज वितरण में तेजी आने का निर्देश दिया। कृषि पदाधिकारी ने बताया कि पंजीकृत किसान अपना आवेदन कृषि समन्वयक व किसान सलाहकार को देंगे। कृषि समन्वयक किसान के आवेदन को ऑनलाइन करेंगे। उसके बाद किसान के मोबाइल पर एक ओपीटी जायेगा। किसान अपने मोबाइल पर आए ओपीटी को प्रखंड मुख्यालय में स्थित अधिकृत दुकानदार को दिखाकर 10 किलो धान का बीज प्राप्त करेंगे। बैठक में कृषि समन्वयक संजय कुमार सिंह, प्रमोद ठाकुर, हरिओम यादव, राजेश श्रीवास्तव, सहायक तकनीकी प्रबंधक रणविजय प्रताप सिंह, किसान सलाहकार अरविद झा, संजीव कुमार, हरिशकर ठाकुर व अन्य ने भाग लिया। वहीं प्रखंड क्षेत्र के 18 पंचायत के विभिन्न वार्डो में 15 वी वित्त एवं सात निश्चय योजना की सभी योजनाओं की बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बीडीओ ने सभी लंबित योजनाओं को अविलंब पूरा करने का टास्क दिया। बैठक में मुखिया नागा सिंह, कन्हैया सिंह, रेणु देवी, पंचायत सचिव तकनीकी सहायक, कार्यपालक सहायक, लेखपाल व अन्य ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी