कैंप में कैडेटों ने चंपारण के इतिहास को जाना

मोतिहारी। एमएस कॉलेज परिसर में Þएक भारत श्रेष्ठ भारत' अभियान के तहत आयोजित एनसीसी कैंप की शुरूआत सोमवार को योगाभ्यास के साथ हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 11:37 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 11:37 PM (IST)
कैंप में कैडेटों ने चंपारण के इतिहास को जाना
कैंप में कैडेटों ने चंपारण के इतिहास को जाना

मोतिहारी। एमएस कॉलेज परिसर में Þएक भारत श्रेष्ठ भारत' अभियान के तहत आयोजित एनसीसी कैंप की शुरूआत सोमवार को योगाभ्यास के साथ हुआ। योग प्रशिक्षक रणजीत बहादूर के निर्देशन में कैडेटों ने पद्मासन, भस्त्रिका,अनुलोम-विलोम एवं सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया। इस संदर्भ में उन्हें आसन और प्राणायाम के तौर-तरीके बताए गए।

कैंप में Þओप¨नग ऐड्रेस' कार्यक्रम को मु•ाफ्फरपुर ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर सह कैंप कमांडेंट कर्नल पंकज कुमार सिन्हा ने संबोधित किया। अपने संबोधन में कर्नल सिन्हा ने मुंशी ¨सह महाविद्यालय का इतिहास, चंपारण का इतिहास और बिहार के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि रामायण काल से महाभारत काल, बौद्ध-काल से लेकर आधुनिक गांधी-युग तक का चंपारण गवाह रहा है। यहां की पावन मिट्टी पर इसके प्रमाण बिखरे पड़े हैं। उन्होंने महात्मा गांधी द्वारा किए गए सत्याग्रह का वर्णन करते हुए कहा कि चंपारण के नील आंदोलन के गर्भ से ही आ•ादी का अंखुआ फूटा। उन्होंने कहा कि चंपारण और बिहार के चप्पे-चप्पे, •ार्रे-•ार्रे में इतिहास की धमक सुनाई पड़ती है। उन्होंने कैडेटों से अनुशासन और एकता बनाए रखने की अपील की। इस क्रम में मु•ाफ्फरपुर के स्टेशन कमांडर कर्नल नायर ने भी कैडेटों को संबोधित किया। उनके व्याख्यान का विषय Þआप स्वयं अपने भविष्य के निर्माता हैं' था। उन्होंने मन को साधने को महत्वपूर्ण बतलाते हुए आत्म-नियंत्रण, आत्म-केंद्रन, आत्म-¨चतन, आत्माभिलाषा, एकाग्रता एवं आत्मनिग्रह को व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक बताया। तीसरा महत्वपूर्ण व्याख्यान 1/25 कंपनी के कंपनी कमांडर कैप्टन अरुण कुमार का रहा। उन्होंने Þचम्पारण और बिहार का सांस्कृतिक वैभव' विषय पर बोलते हुए कहा कि एक समय के बिहार का इतिहास समग्र भारत का इतिहास है। उन्होंने विदेहराज जनक, महर्षि वाल्मीकि, सोमेश्वरनाथ महादेव, शेरशाह सूरी, महात्मा बुद्ध, तीर्थंकर महावीर, अंबपाली, मंडन भारती, गुरु गोविन्द ¨सह, वीर कुंवर ¨सह,महात्मा गांधी, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, पं. राजकुमार शुक्ल, राष्ट्रकवि दिनकर और गोपाल ¨सह नेपाली की बाबत कैडेटों को तफसील के साथ जानकारी दी और बिहार के सांस्कृतिक वैभव को उजागर किया। इस अवसर पर ग्रुप मुख्यालय के ट्रे¨नग ऑफिसर कर्नल संजीव, 25 बिहार के कमां¨डग अफसर कर्नल विक्रम सेढ़ा, 12 बिहार बटालियन एनसीसी के कमां¨डग अफसर ले. कर्नल नरेंद्र सहरावत, सूबेदार मेजर डीके मंडल, सूबेदार गणेश, सूबेदार हीरा बहादुर गुरुंग, पिम्बा भूटिया, बीएचएम गोपाल ¨सह थापा, नायब सूबेदार रिक्ता बहादुर गुरुंग, सीएचएम मनकाजी घाले, सीएचएम धन बहादुर आले, राजू थापा, हवलदार चेतन बहादुर थापा, हवलदार भक्त बहादुर, सीनियर अंडर अफसर अमलेश कुमार मौजूद थे। मंगलवार को नगर परिषद की मुख्य पार्षद अंजू देवी एवं पार्षद गुलरेज शह•ाद कैंप का विजिट करेंगे।

chat bot
आपका साथी