सरकार की हर स्तर पर उजागर हो रही गड़बड़ी : कांग्रेस

मोतिहारी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा है कि भावनाओं को उभारकर सत्ता में आई एनडीए सरकार की गड़बड़ी अब हर स्तर पर उजागर होने लगी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 12:52 AM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 12:52 AM (IST)
सरकार की हर स्तर पर उजागर हो रही गड़बड़ी : कांग्रेस
सरकार की हर स्तर पर उजागर हो रही गड़बड़ी : कांग्रेस

मोतिहारी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा है कि भावनाओं को उभारकर सत्ता में आई एनडीए सरकार की गड़बड़ी अब हर स्तर पर उजागर होने लगी है। देश की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है और सरकारी उपक्रम तेजी से निजी हाथों में दिए जा रहे हैं। वे सरकार के खिलाफ आंदोलन की कड़ी में मंगलवार को शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर कार्यकर्ताओं के साथ हैंडबिल बांटने के बाद नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, जर्जर अर्थव्यवस्था, कृषि संकट आदि मुद्दों पर 24 नवंबर तक आंदोलन चलेगा। इसके तहत विभिन्न स्तरों पर जनजागरुकता व धरना-प्रदर्शन आदि ाआयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर प्रो. विजय शंकर पांडेय ने कहा कि जनता सरकार की असलियत समझ चुकी है। लोग तेजी से कांग्रेस की ओर उम्मीद से देख रहे हैं। वहीं युवा नेता विनय कुमार उपाध्याय ने कहा कि सरकार ने दूसरे कार्यकाल में अघोषित आपातकाल लागू कर दिया है। सरकार का विरोध करनेवालों को देशद्रोहियों की श्रेणी में खड़ा कर दिया जा रहा है। सरकार आत्ममुग्धता की शिकार है। नुक्कड़ सभा को अजीत कुमार, सत्येंद्रनाथ तिवारी, चिरंजीवीलाल गुप्ता, सौरभ कुमार, बिट्टू यादव, बच्ची पांडेय, अनवर आलम अंसारी, राहुल शर्मा, औसेदुर्रहमान, डॉ. जियाउल हक, आमीर जावेद, जमील अख्तर, रवि रंजन कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

इनसेट

कांग्रेस कार्यालय में मनी इंदिरा गांधी की 100वीं जयंती

बंजरिया पंडाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में सुबह करीब ग्यारह बजे देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 100वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शुक्ल ने उनकी तस्वीर पर पुष्पअर्पित किया। इसके उपरांत पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित करने के साथ उनकी नीति व सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री शुक्ल ने इंदिरा गांधी द्वारा किए गए कार्यो की चर्चा की। उन्होंने बैंकों के राष्ट्रीयकरण, 1971 में बंगाल के निर्माण में उनके योगदान, पूर्व राजाओं का प्रिवी पर्स समाप्त करने, हरित क्रांति की सफलता आदि पर बारी-बारी से जानकारी दी। इस मौके पर नेताओं ने उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

--------

chat bot
आपका साथी