राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष बने पूर्व विधायक महेश्वर सिंह

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पूर्व विधायक महेश्वर सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 12:32 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 12:32 AM (IST)
राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष बने पूर्व विधायक महेश्वर सिंह
राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष बने पूर्व विधायक महेश्वर सिंह

मोतिहारी । राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पूर्व विधायक महेश्वर सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष ने मनोनयन संबंधी पत्र शनिवार को पटना स्थित अपने कार्यालय में पूर्व मंत्री सह पार्टी के वरीय नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में सौंपा। इस अवसर पर जगदानंद सिंह ने कहा कि राजनीतिक और सामाजिक हैसियत वाले महेश्वर सिंह का अनुभव पार्टी को मिलेगा। वहीं, अपने मनोनयन को लेकर महेश्वर सिंह ने वरीय नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बड़ी जिम्मेदारी मिली है। सूबे में अराजकता, भ्रष्टाचार, अफसरशाही एवं अपराध के खिलाफ हमारी लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी। पार्टी को पूरे प्रदेश में बूथ लेवल तक और मजबूती से ले जाएंगे। युवा, किसान, मजदूर और गरीबों की आवाज राजद ही बुलंद कर सकता है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव एवं राबड़ी देवी के सिद्धांतों में आस्था रखते हुए पदभार ग्रहण किया है। उनके मनोनयन पर वरीय नेता विनोद श्रीवास्तव, कल्याणपुर विधायक मनोज यादव, नरकटिया विधायक शमीम अहमद, सुगौली विधायक ई. शशिभूषण सिंह, हरसिध्दि के पूर्व विधायक राजेंद्र राम, जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, ढाका के पूर्व विधायक फैसल रहमान, मोतिहारी विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी मणी श्रीवास्तव, पूर्व प्रत्याशी ओमप्रकाश सहनी, पूर्व जिलाध्यक्ष बच्चालाल यादव, मधुबन के पूर्व प्रत्याशी मदन साह, हरसिध्दि के पूर्व प्रत्याशी नागेंद्र राम, पप्पू पांडेय, चुन्नु सिंह, मो. सुल्तान, अनुपम ठाकरे, पूर्व मुखिया मोहनलाल सहनी, मुन्नीलाल यादव आदि नेताओं ने बधाई दी है।

संग्रामपुर : पूर्व विधायक सह राजद नेता महेश्वर सिंह को राजद का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। प्रखंड के कई इलाकों में राजद समर्थकों ने खुशी का इजहार करते हुए लोगों का मुंह मीठा करवाया। मनोनयन पर राजद के रामसकल प्रसाद यादव, कनीश्वर कुमार केसरी, सुशील द्विवेदी, पूर्व जिप सदस्य आशुतोष कुमार पांडेय, श्याम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, भोला सिंह, रामसूरत महतो, रोहन पांडेय, मदन यादव, मनोज राय आदि ने बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी