उफनाई सिकरहना, सुगौली थाने में घुसा बाढ़ का पानी

सिकरहना नदी में अचानक जलस्तर में वृद्धि होने व लगातार बारिश के चलते सुगौली थाना परिसर में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। वहीं कई इलाकों में बाढ़ ने दस्तक दे दी। नप के विशुनपुरवा वार्ड नयका टोला निमुई बेलइठ खाप टोला अमीर खां टोला सहित कई जगहों पर बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 12:04 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 12:04 AM (IST)
उफनाई सिकरहना, सुगौली थाने में घुसा बाढ़ का पानी
उफनाई सिकरहना, सुगौली थाने में घुसा बाढ़ का पानी

मोतिहारी । सिकरहना नदी में अचानक जलस्तर में वृद्धि होने व लगातार बारिश के चलते सुगौली थाना परिसर में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। वहीं कई इलाकों में बाढ़ ने दस्तक दे दी। नप के विशुनपुरवा, वार्ड, नयका टोला, निमुई, बेलइठ, खाप टोला, अमीर खां टोला सहित कई जगहों पर बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया। वहीं प्रखंड के भेड़िहारी, रौशनपुर, सपहा, मल्लाह टोली, बुच्चा, लालपरसा, शुकुल पाकड़ सहित कई गांवों में बाढ़ आते ही बाढ़ पीड़ित अपने परिवार के साथ जरूरी सामानों के साथ सुरक्षित स्थान की ओर पलायन करने लगे। गांव के कई घरों में पानी घुस गया है। जिससे लोगों को घर को छोड़ना मजबूरी हो गई। घर से बेघर हुए लोग अपनी जान की रक्षा के लिए ऊंचे जगहों पर शरण ले रहे हैं। बाढ़ आने के पूर्व प्रशासन द्वारा टूटे रिग बांधों की मरम्मत नहीं कराई गई। सिकरहना नदी के किनारे बसे गांव के कई घर ध्वस्त हो गए और कई गिर गए। एक बार फिर बाढ़ पीड़ितों के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। सिकरहना नदी का बढ़ रहा जलस्तर से कई गांव को बाढ़ अपनी चपेट में लेने लगा है। लोग अपनी जान माल की रक्षा के लिए सड़क के किनारे शरण लेने लगे हैं। प्रखंड के भवानीपुर, अमीर खान टोला, मधुमालती सहित कई जगहों पर हो रहे कटाव के चलते लोग अपने अपने घर के समान को हटाने में लगे हुए हैं। सबसे बड़ी समस्या पशुपालकों को हो रही है। वे पशुओं के लिए चारा की व्यवस्था कैसे करें उन्हें समझ में नहीं आ रहा। बाढ़ व कटाव ने कई लोगो का आशियाना छीन लिया है। जिससे उन्हें खुले आसमान के नीचे ही गुजर बसर करना पड़ेगा। पीड़ित परिवारों के सामने भूखमरी की स्थिति आ गई है।

chat bot
आपका साथी