नगर पंचायत के वार्ड एक में घुसा बाढ़ का पानी

मोतिहारी। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश व नदियों में बढ़ रहे जलस्तर के कारण नगर पंचायत

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 11:31 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 11:31 PM (IST)
नगर पंचायत के वार्ड एक में घुसा बाढ़ का पानी
नगर पंचायत के वार्ड एक में घुसा बाढ़ का पानी

मोतिहारी। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश व नदियों में बढ़ रहे जलस्तर के कारण नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या एक में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया और कई घरों में पानी प्रवेश करने के साथ सड़कों पर पानी का बहाव हो रहा है। वहीं वार्ड संख्या एक के नयका टोला के पथ पर पानी का बहाव जारी है। विधायक प्रतिनिधि व पार्षद पति विकास शर्मा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ की भयावहता को देखते हुए जागरूकता पैदा करते हुए सुरक्षित स्थानों पर जाने की आग्रह किया और प्रशासनिक लोगों से दूरभाष पर बात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए तत्काल राहत कार्य चलाने की बात कही। कई दिनों से हो रही बारिश के चलते सिकरहना नदी में लगातार जल स्तर में वृद्धि हो रही है और नदी उफान पर है। निचले जगहों पर पानी पूरी तरह फैल गया है। जिससे यह अंदेशा है कि नप के अमीर खां टोला, निमुई,महादेव टोला, प्रखंड के धुमनी टोला, लालपरसा, बेलवतिया, माली, मनसिघा, लक्ष्मीपुर, कोना, करमवा सहित कई जगहों पर दोबारा बाढ़ आने का खतरा बढ़ गया है। जिससे लोगों में दहशत का आलम है। बीडीओ सरोज बैठा ने कहा कि इस पर पैनी नजर रखी जा रही है।

chat bot
आपका साथी