घर में ही वर्मी कंपोस्ट तैयार कर खर्च से निजात पा सकते किसान

कोटवा प्रखंड के दीपउ स्थित ई-किसान भवन में सोमवार को एक दिवसीय रबी महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी पारसनाथ काजी ने किसानों को रबी फसल की समय से बुआई के लिए किसानों को टिप्स दिए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Nov 2021 11:19 PM (IST) Updated:Mon, 08 Nov 2021 11:19 PM (IST)
घर में ही वर्मी कंपोस्ट तैयार कर खर्च से निजात पा सकते किसान
घर में ही वर्मी कंपोस्ट तैयार कर खर्च से निजात पा सकते किसान

मोतिहारी । कोटवा प्रखंड के दीपउ स्थित ई-किसान भवन में सोमवार को एक दिवसीय रबी महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी पारसनाथ काजी ने किसानों को रबी फसल की समय से बुआई के लिए किसानों को टिप्स दिए। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ बीएओ के साथ प्रखंड किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष रविद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। किसानों को संबोधित करते हुए कृषि समन्यवक राकेश कुमार ने कहा कि किसान अपने घर पर ही वर्मी कम्पोस्ट बनाकर रसायनिक खाद में आने वाले अधिक खर्च से निजात पा सकते हैं। वहीं, रसायनिक खाद के इस्तेमाल से जमीन की क्षीण उर्वरा शक्ति को बनाए रखने तथा स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को भी रोका जा सकता है। इस क्रम में प्रखंड उद्यान पदाधिकारी रणधीर भारद्वाज ने कहा कि फलदार वृक्ष लगाकर किसान अच्छी आमदनी कमा सकते हैं। वृक्ष लगाने से पर्यावरण संरक्षण भी होता है। मौके पर प्रखंड तकनीकी पदाधिकारी रवीश कुमार, कृषि सलाहकार विवेक कुमार, नरेश पंडित, नीरज कुमार, अश्विनी कुमार राम, विनोद कुमार सिंह, कृषि समन्यवक रविकिशोर रंजन, अशोक मिश्र, शैलेश कुमार सिन्हा के अलावा किसान रोबिन कुमार यादव, तेजनारायण सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुनील सिंह, तिलकधारी ठाकुर, अभय कुमार शर्मा, सुरेश कुशवाहा, नारायण प्रसाद, रूपेश कुमार, साहेब पासवान, राजीव कुमार, शशि भूषण सिंह, कृष्णा पटेल, राजीव कुमार आदि मौजूद थे। केसरिया : प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में सोमवार को एक दिवसीय रवि महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्धाटन बीडीओ आभा कुमारी, उप परियोजना निदेशक श्रीधर प्रकाश सिंह व किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष सुबोध कुमार ने संयुक्त रूप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर पैक्स अध्यक्ष संजय किशोर तिवारी, नगर पैक्स अध्यक्ष विशुराज सिंह, कृषि समन्वयक संजय कुमार, पीयुषनाथ त्रिपाठी, रवि प्रकाश मिश्र, सतीश कुमार, कृषि सलाहकार आलोक कुमार पांडेय, अतुल कुमार पांडेय, राजेश कुमार, समीर कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी