एमएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य को दी गई विदाई

मुंशी सिंह महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. हरिनारायण ठाकुर को मंगलवार को भावपूर्ण विदाई दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 12:44 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 12:44 AM (IST)
एमएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य को दी गई विदाई
एमएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य को दी गई विदाई

मोतिहारी । मुंशी सिंह महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. हरिनारायण ठाकुर को मंगलवार को भावपूर्ण विदाई दी गई। वे 28 फरवरी को सेवानिवृत हुए थे। कॉलेज के सभागार में नए प्राचार्य डॉ. अरूण कुमार की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व प्राचार्य डॉ. ठाकुर के साथ ही इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त चार अन्य प्राध्यापकों को भी विदाई दी गई। इनमें इतिहास विभाग के प्रो. राजेश रंजन, इतिहास के विभागाध्यक्ष रहे डॉ. अजय शंकर वर्मा, जूलोजी विभाग के प्रो. भास्कर चौधरी एवं रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. एसएन सहाय शामिल हैं। इन्हें प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार द्वारा अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने अपने संबोधन में पूर्व प्राचार्य समेत सेवानिवृत्त प्राध्यापकों के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि इनके योगदान को महाविद्यालय परिवार हमेशा याद रखेगा। उन्होंने इनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस क्रम में सेवानिवृत प्राचार्य डॉ. ठाकुर ने कहा कि इस ऐतिहासिक महाविद्यालय में कार्य करते हुए मुझे सदैव गर्व का अनुभव होता रहा है। यहां की यादों से जीवन भर जुड़ा रहूंगा। यहां की मधुर स्मृतियां मुझे सदैव पुलकित करती रहेंगी। मौके पर मौजूद लोगों ने पूर्व प्रधानाचार्य के कार्यकाल की सराहना की। इस अवसर पर मनोविज्ञान की प्राध्यापक डॉ. शिखा राय के नेतृत्व में महाविद्यालय की सांस्कृतिक टीम के सदस्यों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया। मौके पर डॉ. आरआर झा, प्रो. अनूप वर्मा, डॉ. एकबाल हुसैन, डॉ. एमएन हक, दिलीप कुमार, मनोरंजन सिंह, प्रमोद कुमार, सुनील सिंह समेत अन्य प्राध्यापक व विद्यार्थी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी