जमीन की पैमाइश के दौरान चली गोली, चार जख्मी

मोतिहारी। जमीन की पैमाइश के दौरान बदमाशों के साथ आये लोगो ने गोली व ईट पत्थर चलाकर चार ल

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 12:13 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 12:13 AM (IST)
जमीन की पैमाइश के दौरान चली गोली, चार जख्मी
जमीन की पैमाइश के दौरान चली गोली, चार जख्मी

मोतिहारी। जमीन की पैमाइश के दौरान बदमाशों के साथ आये लोगो ने गोली व ईट पत्थर चलाकर चार लोगों को जख्मी कर दिया है। जहां पुलिस प्रशासन के सामने कब्जा करने आए लोगों ने गोली व ईंट पत्थर चलाए। घटना सोमवार को शहर से सटे रघुनाथपुर के बालगंगा की है। सभी जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना स्थल से पिस्टल का एक खोखा बरामद किया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बालगंगा के रविन्द्र ठाकुर, यमुना ठाकुर, रामशंकर ठाकुर के खतियानी जमीन पर बलुआ टाल के विजय तिवारी अपना दावा कर रहे है। अंचल से अमीन जमीन की पैमाइश करने गया था। हंगामा की आशंका को देख सीओ संतोष कुमार सुमन रघुनाथपुर ओपी के पुलिस के साथ वहां पहुंचे थे। सीओ घटना स्थल पर दोनों पक्ष को थाना पर कागजात लेकर आने को कह लौट गए। जख्मी लोगों का कहना है कि विजय तिवारी रघुनाथपुर के बदमाशों को जमीन पर कब्जा करने के लिए हथियार के साथ बुलाए थे। वे सब गोली चलाने लगे। उक्त लोग ईट पत्थर से हमला कर दिए। गोली व ईट पत्थर से चार लोग जख्मी है। जख्मी में चंद्रशेखर ठाकुर, टुनटुन ठाकुर, गोलू उर्फ अभिजीत ठाकुर व अरुण ठाकुर शामिल है। सभी जख्मी अस्पताल में भर्ती है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गोलीबारी की घटना पुलिस प्रशासन के समक्ष हुई है। बदमाशों का सामने पुलिस बौना बनी रही। रघुनाथपुर ओपी के प्रभारी थानाध्यक्ष विजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है। घटना स्थल से एक पिस्टल का खोखा बरामद किया गया है। आवेदन मिलने का बाद कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी