पेट्रोल व डीजल की मूल्यवृद्धि को लेकर प्रखंड मुख्यालयों में भी प्रदर्शन

राजद के 24वां स्थापना दिवस व देश में बढ़ते हुए पेट्रोल व डीजल के मूल्य को लेकर रविवार को फेनहारा प्रखंड राजद इकाई के नेताओं ने साइकिल रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 11:33 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:08 AM (IST)
पेट्रोल व डीजल की मूल्यवृद्धि को लेकर प्रखंड मुख्यालयों में भी प्रदर्शन
पेट्रोल व डीजल की मूल्यवृद्धि को लेकर प्रखंड मुख्यालयों में भी प्रदर्शन

मोतिहारी । राजद के 24वां स्थापना दिवस व देश में बढ़ते हुए पेट्रोल व डीजल के मूल्य को लेकर रविवार को फेनहारा प्रखंड राजद इकाई के नेताओं ने साइकिल रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। अध्यक्षता राजद के युवा प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ मुन्ना यादव ने की। मौके पर रवीन्द्र यादव, मो. अब्दुल्ला उर्फ बिकाऊ, गौरी बैठा, राहुल हक, वीरेंद्र राय, सीताराम राय आदि उपस्थित थे। बंजरिया : प्रखंड राजद कार्यकर्ताओं की साइकिल रैली सिसवा, गोखुला, नयका टोला , शाहबाद टोला होते हुए कई गांवों में भ्रमण किया। मौके पर उपस्थित राजद नेताओं में महेंद्र यादव, नासिर कौसर, शेख असगर, सुरेंद्र यादव ,मुन्ना यादव, सुफैल अहमद, मन्जर आलम, ज्याउल हक, शेख मुन्ना आदि प्रमुख थे। तेतरिया : राजद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुबोध यादव के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। जिसमें अमरलाल राय, प्रखंड अध्यक्ष गोपाल सहनी, नितेश्वर सिंह, कमलेश गुप्ता, राजेश कुमार, अवधेश यादव, संजय मुस्कान,रवि रंजन कुमार, यादव श्री राम राय, अंगद चौरसिया, श्री नारायण यादव रविंद्र यादव, उर्फ बाबा यादव व संजय निराला रामबाबू राय, संजीव कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। सुगौली : सुगौली में निकली साइकिल रैली में युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष अफरोज आलम, प्रखंड अध्यक्ष अरविद यादव,युवा अध्यक्ष अफरोज आलम,प्रदेश के नेता रेयाजुल हक मुन्ना, नगरध्यक्ष मुस्ताक आलम,युवा प्रखंड प्रभारी सैयद अफरोज आलम, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सैयद हारुण रशीद, भुआली ठाकुर, ज्ञानचंद महतो, गुमानी यादव, इमाम मिया, साजन यादव, कमरुल अंसारी, रामप्रवेश यादव, मो. शाहिद, जितेंद्र मलिक, बैधनाथ यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। कोटवा : प्रखंड में निकली साइकिल रैली का नेतृत्व राजद प्रखंड अध्यक्ष अनिल दास ने किया। मौके पर राजद नेता मनोज कुमार यादव, ददन राम, अमजद आलम, सुमन पटेल, राजेंद्र यादव, मो रिजवान, सरोज यादव, उमेश कुमार दुबे, शेख मैनेजर, शेख लालबाबू, वीरेंद्र यादव, रवि कुमार, उपेंद्र पासवान, पप्पू यादव, मुरारी यादव, टुन्नी राम, मैनेजर यादव, रविन्द्र यादव, जितेंद्र यादव, शिवनाथ यादव, नवल यादव, नवाब आलम मौजूद थे। संग्रामपुर : डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमत को लेकर रविवार को राजद नेताओं ने विधायक डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली। रैली में कांग्रेस नेता शिव कुमार जयसवाल,राजद के रामसकल प्रसाद यादव, राम बाबू प्रसाद कुशवाहा, कनीश्वर कुमार केसरी, सन्तोष कुशवाहा, सन्तोष यादव, उपेंद्र कुशवाहा,सुरेंद्र सहनी, भाग्य नारायण कुशवाहा,महिला प्रखण्ड अध्यक्ष हेवंति देवी सहित सैकड़ों पुरुष व महिला कार्यकर्ता शामिल थे। सिकरहना: विधायक फैसल रहमान के नेतृत्व में साइकिल रैली निकालकर केंद्र सरकार का विरोध प्रकट किया। रैली में प्रखंड अध्यक्ष शम्स तबरेज, मोईन अख्तर, जमिल अख्तर, माहिर आलम, अफताब आलम, मो. साहिन, शमीम अंसारी, अमीरूल हक अंसारी, वरूण मिश्रा, विवेक कुमार महासचिव, रितेश रौशन, संगठन सचिव सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। पताही : देश में बढ रहे पेट्रोलियम मूल्य के खिलाफ रविवार को राजद प्रखंड अध्यक्ष मोहन कुमार सिंह के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष मोहन सिंह, सुरेश यादव, विकास कुमार, नवलकिशोर साह, प्रिस कुमार, शंभू महतो शामिल थे। पीपराकोठी : प्रखंड क्षेत्र के राजद कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली। रैली का नेतृत्व राजद के जिला महासचिव सुरेश जायसवाल व प्रखंड अध्यक्ष रामनाथ यादव ने किया। मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष आरजू आलम, किशून देव चौधरी, समीर आलम, शकील अहमद, सुरेश प्रसाद जायसवाल, आफताब आलम, प्रभाष यादव, रविशंकर कुमार, चनालाल प्रसाद, तबरेज अंसारी, मोतिउर रहमान, राजा मुन्ना, रजनीश यादव, शोएब अख्तर, गजेंद्र भगत, अब्दुल सत्तार, विजय पासवान, मुस्तफा अंसारी आदि कार्यकर्ता शामिल थे।चिरैया : राजद नेता अच्छेलाल प्रसाद यादव के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। रैली में मुखिया पति भारत भूषण यादव, राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ट के जिला उपाध्यक्ष रामबालक प्रसाद यादव, उमाशंकर राय, रामशंकर सहनी, गोपाल प्रसाद, चंद्रिका प्रसाद यादव, इनरमन प्रसाद यादव, सुदामा यादव, बसंत यादव, सनाउल्लाह अंसारी आदि सहित सैकड़ों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे। मधुबन,संस : स्थानीय राजद कार्यालय में पार्टी का 24 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान पार्टी के निर्देश पर प्रखंड अध्यक्ष राकेश पासवान के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं व नेताओं ने पांच किलोमीटर साइकिल रैली निकालकर पेट्रोल डीजल के मूल्य पर केंद्र व राज्य सरकार के जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध नारेबाजी की। मौके पर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष शानंत कुमार, युवा नेता मुन्ना पासवान, हिदकेसरी यादव, शेख अफरोज, वीरेंद्र यादव, दीलीप यादव, उमाशंकर यादव, जवाहर यादव,रविरंजन यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं पूर्व विधायक शिवजी, राजद नेता शंभू गुप्ता, बबलू कुशवाहा, कमलेश चौधरी,शिवशंकर यादव मौजूद थे।

पीपरा : साइकिल रैली का नेतृत्व पीपरा विधानसभा से राजद नेता श्रीबाबू प्रसाद यादव ने किया। रैली में रुस्तम अली, ठाकुर प्रसाद, दशरथ साह, रविरंजन सहनी, सिकंदर यादव, नवल साह, प्रसिद्ध यादव, बच्चालाल सहनी शामिल थे।

कल्याणपुर : पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर राजद कार्यकर्ताओं द्वारा टायर बैल व साइकिल रैली निकाली गई। अध्यक्षता राजद के विधानसभा प्रभारी मनोज कुमार यादव ने की। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र महतो, युवा अध्यक्ष जय लाल पटेल, अति पिछड़ा अध्यक्ष मुन्ना मंडल, प्रमुख पति रामलाल प्रसाद, मुरारी यादव, अफजल आलम, अजय सिंह, अशोक कुमार यादव, जफिर कुरैशी, सत नारायण यादव, असरार आलम, राजेश यादव, विनय पासवान, जितेंद्र पासवान आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। पकड़ीदयाल : प्रखंड के चोरमा बांकीपुर चौक से पकड़ीदयाल नेहरू चौक तक रैली निकाली गई। नेतृत्व जिला पार्षद मधुबन विधानसभा संतोष कुमार सिंह कर रहे थे। रैली में प्रखंड अध्यक्ष राघव यादव, पूर्व प्रमुख विजय राय, प्रखंड युवा अध्यक्ष अवनीश कुमार, विनोद यादव, डॉक्टर जेड खान,महिद्र साहनी, श्री नारायण साह, चंद्र शाह, मुनीलाल साहनी, राम इकबाल पासवान, चोरमा मुखिया पति सनी पासवान,शंभू दास, अनीश कुमार,गोलू तिवारी, अनसूर आलम, जावेद आलम सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।अरेराज : पूर्व मंत्री योगेंद्र पाण्डेय के पुत्र व राजद के गोविन्दगंज विधानसभा प्रभारी राजू पाण्डेय के नेतृत्व में डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सैकड़ों राजद कार्यकर्ता ने साइकिल रैली निकाल कर विरोध प्रकट किया। नेतृत्व पूर्व जिप सदस्य व राजद के वरीय नेता कृष्णकान्त मिश्र, हैपी श्रीवास्तव कर रहे थे। रैली में बुलेट शुक्ल ,सेठ यादव, महेन्द्र कुमार राय, नामिलाल ठाकुर ,विकाश गुप्ता, सत्यदेव पाण्डेय सुशील मिश्र विजयकांत यूसुफ राय गुलटेन मिश्र सुभाष पाण्डेय सौरभ कुमार, शंभू मिश्र, भुवन पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

पहाड़पुर : बढ़ते हुए पेट्रोल व डीजल के मूल्य को लेकर रविवार को प्रखंड राजद इकाई के नेताओं ने एक दिवसीय सांकेतिक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष आनन्द मोहन बाडी ने किया। रैली में नेता नवलकिशोर पांडेय प्रखंड अध्यक्ष आनंद मोहन बाडी किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह राजद नेता मुरारी गिरी काशी यादव मुखिया सुनर यादव मुरत साह इदिरिश मनसुरी मजहर हुसेन भगराशन कुशवाहा अब्दुल हक अंसारी दीपक ठाकुर सुजीत कुमार सुरेन्द्र सहनी जिला सचिव रमेश कुमार राम नन्द किशोर यादव सहित कई राजद नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी